
Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे है। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा बिजनेस शुरू किया जाएं। जिस बिजनेस में आपको निवेश कम करना पड़े और आपको कमाई भी तगड़ी हो, तो फिर आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस की खास बात यह है कि आप इस बिजनेस को एक कमरे से भी शुरू कर सकते है। इस बिजनेस का नाम बिंदी मेकिंग बिजनेस है। आप इस बिजनेस को एक छोटी सी मशीन के माध्यम से शुरू कर सकते है। इस बिजनेस के लिए आपको कोई बड़ी फैक्ट्री मशीन लगाने की जरूरत नही है या फिर आपको कोई बड़े ऑफिस खोलने की जरूरत है, तो आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
काफी बड़ा है इसका मार्केट
आज के समय में जो बिंदी का मार्केट है। वो काफी बड़ा हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, एक महिला एक साल में करीब 12 से 14 बिंदी के पैकेट के इस्तेमाल करती हैं। आप इस बिजनेस को 10 हजार रु के कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है। इसके लिए आपको कच्चे काम के लिए रूप में मखमल का कपड़ा, चिपकाने के लिए गोंद, मोती और क्रिस्टल आदि की आवश्यकता होती है। जो आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल जाती है।
बिंदी किस तरह बनाएं
आपको कुछ मशीन की जरूरत होगी। जैसे- बिंदी प्रिंटिंग मशीन, बिंदी कटर मशीन और गमिंग मशीन की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आपको इलेक्ट्रिक मोटर और हैंड टूल की भी जरूरत होगी। शुरू के जब आप उस बिजनेस को करते है, तो फिर आप इसको मैन्युअल मशीन की सहायता से कर सकते है। जब आपका बिजनेस में मुनाफा होने लगता है, तो फिर आप ऑटोमैटिक मशीन भी खरीद सकते हैं।
कितना होगा मुनाफा
इस बिजनेस में आपको 50 प्रतिशत से ज्यादा की बचत हो सकती है। अगर आप अपने प्रोडक्ट को सही तरीके से बेचते है, तो फिर आप इस बिजनेस की मदद से लगभग हर महीने के 50 हजार रु की कमाई कर सकते है। इस बिजनेस में मार्केटिंग सबसे अहम हिस्सा होता है ।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications