Business Idea of Post Office Franchise Scheme: ऐसा बिजनेस भला कौन नहीं करना चाहेगा जिसमें जेब भरकर पैसा मिले।
अगर आप भी बिजनेस करने की बहुत लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं तो समय आ गया है कि आप एक ऐसे बिजनेस को शुरू करें जिससे आसानी से मोटी कमाई हो जाए।
अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस बिजनेस की बात कर रहें हैं तो आपको बता दें कि हम एक ऐसे बिजनेस की बात कर रहे हैं जिसमें कोई जोखिम भी नहीं है।

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी स्कीम से होगी बंपर कमाई
आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने में ज्यादा पैसे लगाने की भी जरूरत नहीं है।
इंडिया पोस्ट ने नए पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए फ्रेंचाइजी स्कीम को शुरू किया है। यानी आप अपना पोस्ट ऑफिस खोलकर कमाई कर सकते हैं।
इसे आप बेहद कम पैसे के साथ स्टार्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 5,000 रुपये का निवेश करना होगा और आपकी मोटी कमाई होना शुरू हो जाएगी। इसमें मनी ऑर्डर भेजना, स्टैम्प, स्टेशनरी भेजना आदि जैसे कई काम पोस्ट ऑफिस में किए जाते हैं।
आप कैसे ले सकते हैं फ्रेंचाइजी?
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है और इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है।
आपको बता दें कि इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है। MOU में कमीशन पहले ही तय कर दिया जाता है। इस समय देश में लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं और इसके बाद भी सभी जगह पर पोस्ट ऑफिस की पहुंच नहीं बनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी दी जा रही है।
18 साल से ज्यादा होनी चाहिए उम्र
अगर आप फ्रेंचाइजी लेने वाले हैं तो आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इसके साथ-साथ आपके पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है और फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा।
सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक MoU साइन करना होगा। आपको बता दें कि कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है।
इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे और फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिए कमाई कर सकते हैं।
यह आपके काम पर भी निर्भर करता है कि आप कितनी कमाई कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस फ्रेंचाइजी के लिए आप पोस्ट ऑफिस का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ना भी बहुत जरूरी है ताकि आपको सारी जानकारी रहे। आप आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही आवेदन करें।
आवेदन करने के लिए आप https://www.indiapost.gov.in/vas/dop_pdffiles/franchise.pdf (फ्रेंचाइजी स्कीम की लिंक) इस ऑफिशियल लिंक को भी चेक कर सकते हैं।
इसपर क्लिक करने के बाद आप यहां से फॉर्म को डाउनलोड करके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए जिन लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है। इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे।
इतना मिलता है कमीशन
रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर 3 रुपये और स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर 5 रुपये कमीशन मिलता है।
वहीं, 100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये का कमीशन होता है।
200 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर 5 रुपये कमीशन है। हर माह रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्त कमीशन मिलता है।
पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री पर सेल अमाउंट का 5 फीसदी होता है। इसके अलावा रेवेन्यू स्टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्टांप्स आदि की बिक्री समेत रिटेल सर्विसेज पर पोस्टल डिपार्टमेंट को हुई कमाई का 40 फीसदी कमीशन होता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
