Business Idea: कई सारे लोग अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते है लेकिन बिजनेस इसीलिए शुरू नही कर पाते हैं क्योंकि बिजनेस को शुरू करने के लिए अधिक पैसे की जरूरत होती है लेकिन कई बिजनेस है जिसको कम निवेश में शुरू किया जा सकता है। प्रदूषण जांच केंद्र का बिजनेस भी उन्हीं बिजनेस में से एक है।
केन्द्र सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया गया है। जिस कारण प्रदूषण जांच केंद्र का बिजनेस काफी अधिक तेजी से बढ़ रहा है। नये मोटर व्हीकल एक्ट में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर भारी जुर्माना लगता है। सभी वाहन मालिकों को पीयूसी सार्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है और पहले ही दिन से कमाई कर सकते हैं।

जानिए कितनी होगी कमाई
आप इस कारोबार को हाईवे-एक्सप्रेस वे के पास शुरू कर सकते हैं। शुरू में आप इसको लगभग 10 हजार रु का निवेश कर सकते हैं। इससे आपको महीने की करीब 50 हजार रु तक कमाई हो सकती है। आप हाइवे और एक्सप्रेसवे के किनारे रोजाना करीब 1500-2000 रु कमा सकते हैं।
ऐसे करें शुरू
इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले आरटीओ ऑफिस से लाइसेंस लेना होगा। इसको अप्लाई करने के साथ ही 10 रु का एफिडेविट देना होगा साथ ही लोकल अथॉरिटी से एनओसी लेना होगा। है प्रदेश में पॉल्यूशन जांच केंद्र की फीस अलग अलग होती है। इसके लिए कई राज्यों में ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।
क्या है नियम
इसको पहचान के लिए सिर्फ पीले रंग के केबिन में ही खोलना होगा। केबिन का साइज- लंबाई 2.5 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर ऊंचाई 2 मीटर होनी चाहिए। प्रदूषण जांच केंद्र पर लाइसेंस नंबर लिखना बेहद आवश्यक है।
जानिए कौन खोल सकता है प्रदूषण जांच केंद्र
इसको खोलने के लिए मोटर मैकेनिक्स, स्कूटर मैकेनिक्स, ऑटो मैकेनिक्स, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, डीजल मैकेनिक्स या फिर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से प्रमाणित सर्टिफिकेट होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Business Idea: आसानी से शुरू करें ये कमाल का बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
