
Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार कर रहे है, तो फिर ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इस बिजनेस से एक बेहतर कमाई कर सकते है साथ ही इस बिजनेस से आप इतने काबिल हो सकते हो। कि आप दूसरों को नौकरी भी दे सकते है। हम जिस बिजनेस की बात कर रहे है इस बिजनेस का नाम सिक्योरिटी एजेंसी का बिजनेस है। आप सिक्योरिटी एजेंसी के बिजनेस को शुरू करके बेहतर कमाई तो कर ही सकते है। इसके साथ ही नौकरी देने वाले भी बन सकते है, तो फिर चलिए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
आवश्यकता होती है सभी क्षेत्र में
बिल्डिंग्स-अपार्टमेंट्स की सुरक्षा हो या फिर ऑफिस की सुरक्षा हो सभी जगह सिक्योरिटी गार्ड की जरूरत होती ही है। वहीं, कई सारे धनवान लोग हो या फिर बड़े बिजनेसमैन उनको भी सुरक्षा के लिए अच्छी और भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी की हमेशा ही खोज रहती है। लोग अपने खर्चे कम कर लेते है मगर सुरक्षा में कमी नहीं करते है। ऐसे में सिक्योरिटी एजेंसी की मांग काफी अधिक होती है। ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर एक बेहतर कमाई कर सकते है।
मन चाहा पैसा है इस बिजनेस में
सभी लोग सुरक्षा के मामले में कंजूसी न के बराबर ही करते है यानी इस बिजनेस से आप बढ़िया कमाई कर सकते है यानी इस बिजनेस से आप मन चाहा पैसा कमा सकते है। देश में जिस तेजी के शहरीकरण हो रहा है। उतनी ही तेजी के साथ नए कारोबार और उद्योग शुरू हो रहे है और सिक्योरिटी गार्ड की मांग में भी बहुत तेजी हो रही है। ऐसे में सिक्योरिटी एजेंसी का बिजनेस शुरू कर सकते है। आप इसको छोटे स्तर में भी शुरू कर सकते है और ये बिजनेस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
कराए रजिस्ट्रेशन अपनी कंपनी बना कर
अगर आप इस बिजनेस को अकेले शुरू करते है, तो फिर आप इसको कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है और अगर आप इस बिजनेस को बड़े स्तर में शुरू करते है, तो फिर आपको अधिक पैसे की जरूरत होगी। आप अपने दोस्तों रिश्तेदार के साथ पार्टनरशिप करके इस बिजनेस को शुरू सकते है। इसके लिए आपको कंपनी बनाने की जरूरत होगी। अगर आपको 10 लोगों को काम पर रखकर इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आपको ईएसआईसी रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अगर आपको 20 लोगों को काम पर रखते है, तो फिर इसके लिए आपको पीएफ के लिए पंजीयन करवाना होगा। जीएसटी रजिस्ट्रेशन के अलावा आपको कंपनी लेबर कोर्ट में भी रजिस्टर्ड कराना होता है। सिक्योरिटी एजेंसी चलाने के लिए पीएसएआरए से लाइसेंस लेना बहुत जरूरी होता है।
ये फीस तय है लाइसेंस के लिए
अगर आप सिक्योरिटी एजेंसी के लाइसेंस के लिए आवेदन करते है, तो फिर आवेदक को दी जाने वाली सेवाओं के अनुरूप लाइसेंस फीस भरनी होती है। एक जिले में सिक्योरिटी एजेंसी के लिए लाइसेंस के लिए लगभग 5 हजार रु, 5 जिले में सेवा देने के लिए 10 हजार रु और एक राज्य के लिए 25 हजार रु तक की फीस देनी होती है। जब आपकी लाइसेंस मिल जाता है उसके बाद आपको पसारा एक्ट के तहत जो निर्धारित मापदंड है। उन मापदंडों का पालन करना होता है।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications