नई दिल्ली, अक्टूबर 25। किसान बड़ी मेहनत से फसल उगाते हैं। मगर फसल की सुरक्षा बहुत जरूरी होती है, क्योंकि जंगली जानवर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे उन्हें फायदे के बजाय नुकसान होता है। क्योंकि जो लागत वे फसल में लगाते हैं उसे तक वे वसूल नहीं कर पाते। इसी समस्या को सुलझाने के लिए दिल्ली के 24 वर्षीय अभय शर्मा ने तरकीब निकाली। उन्होंने एक खास मशीन बनाई। इस मशीन से एक आवाज निकलती है, जो जानवरों को खेतों दूर रखती है। दूसरी चीज जो अभय ने बनाई है, वो है एक स्मार्ट स्टिक। ये स्मार्ट स्टिक फॉरेस्ट गार्ड्स आदि को खतरनाक जानवरों से सेफ्टी देती है। ये मशीन और स्मार्ट स्टिक अभय को अब करोड़ों रु की कमाई रही हैं।
सालाना कमाई 1.5 करोड़ रु
अभय एक कामयाब बिजनेसमैन की तरह ही ग्रोथ हासिल कर रहे हैं। वे अपने प्रोडक्ट्स के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से मार्केटिंग कर रहे हैं। अभय की कंपनी के प्रोडक्ट विदेशों में भी काफी बिक रहे हैं। उनके प्रोडक्ट की देश-विदेश दोनों जगह काफी डिमांड है। अभय की कंपनी ने नेपाल, भूटान और मलेशिया सहित कई देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात किया है। इससे उनकी सालाना कमाई यानी टर्नओवर 1.5 करोड़ रु है।
कैसे आया आइडिया
मिडिल क्लास परिवार से आने वाले अभय इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। उन्हें प्राकृति से प्यार रहा है और जंगलों की तरफ उनका रुझान है। 2016 में एक बार अभय उत्तराखंड गए, जहां किसानों जंगली जानवरों से परेशान थे। किसान जानवरों से फसल बचाने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे थे। जानवर फसलों को पहुंचाते, जिससे किसानों को नुकसान होता। इस मामले में किसानों ने जानवरों को भी नुकसान पहुंचाया। तब ही उनके दिमाग में एक आइडिया आया।
तैयार कर डाली मशीन
अभय के मन में जो आइडिया आया उसके तहत उन्होंने बड़ी बहन की मदद ली और इंटरनेट से जानकारी ली। उन्होंने कई तरह के इक्विपमेंट और कॉन्सेप्ट की जानकारी हासिल की। आखिर में उन्होंने सिर्फ 10 हजार रु की लागत से एक खास मशीन बनाई। फिर उसे एक खेत में लगाया। इससे उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस मशीन से जो आवाज निकलती उससे जानवर दूर रहते।
बढ़ती गयी डिमांड
अहम बात ये है कि अभय के दिमाग में बिजनेस का कोई प्लान नहीं था। मगर उनके पास इस जानवरों को खेतों से दूर रखने की मशीन की डिमांड बढ़ने लगी। कई लोगों ने अभय से संपर्क किया। फिर उन्हें बिजनेस प्लान नजर आने लगा। एक और खास बात यह है कि अभय ने पढ़ाई करते हुए बिजनेस को आगे बढ़ाया। इससे धीरे-धीरे उनके पास पैसा बढ़ने लगा।
कितनी है कीमत
अभय इस समय दो प्रोडक्ट बेचते हैं। इनमें स्मार्ट स्टिक (जंगली जानवरों से सेफ्टी देती है) और एनाइडर्स (फसल सेफ रखती है) शामिल हैं। स्मार्ट स्टिक एक बार चार्ज होने पर 6 दिन तक चल सकती है। स्टन गन और पैनिक बटन से लैस सेल्फ डिफेंस और जानवरों को भगाने वाली इस स्टिक कीमत 8 हजार रु है। एनाइडर्स को सोलर एनर्जी से चार्ज करना होगा। एनाइडर्स 300 फीट एरिया कवर करेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications