
Murmure Making Business : आज के समय में अधिकतर लोग जॉब के बजाय अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। मगर बिजनेस शुरू करना और फिर उसमें कामयाबी हासिल करना इतना आसान नहीं है। अकसर लोग जॉब से थका हुआ महसूस करते हैं, मगर बिजनेस शुरू करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। इसका एक कारण है नाकामयाबी का डर। ये तो हकीकत है कि बिजनेस में रिस्क होता है। पर यदि आप ऐसा बिजनेस शुरू करें, जिसमें कामयाबी की उम्मीद अधिक रहे, तो बिजनेस में हाथ आजमाने में डरना नहीं चाहिए। ऐसा ही एक बिजनेस है मुरमुरों का। ये एक ऐसा फूड प्रोडक्ट है, जिसकी डिमांड कई चीजों के लिए होती है। इससे आप लाखों रु की कमाई कर सकते हैं।
किन-किन चीजों में होता है इस्तेमाल
मुरमुरा (जिसे लाई भी कहा जाता है) मेकिंग बिजनेस अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिसकी वजह है कई राज्यों में मुरमुरों की मांग का काफी अधिक होना। जिन राज्यों में लाई की डिमांड अधिक रहती है, उनमें पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड शामिल हैं। इन राज्यों में झाल मुरी में मुरमुरे इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं मुंबई में भेल पूरी और बेंगलुरु में चुरमुरी के तौर पर ये इस्तेमाल होते हैं। एक और अहम बात कि मंदिरों में प्रसाद के तौर पर मुरमुरे इस्तेमाल होते हैं।
कितने में शुरू हो जाएगा ये बिजनेस
कई अन्य बिजनेसों की तरह इस बिजनेस पर भी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसने मुरमुरे की पूरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर कितना खर्च आएगा, इस पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार मुरमुरे का बिजनेस आप कुल 3.55 लाख रु के खर्चे में शुरू कर सकते हैं।
मिल सकता है लोन
अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने लायक पैसे नहीं हैं तो आप लोन लेकर ये काम कर सकते हैं। आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन मिल जाएगा। आपको प्रोजेक्ट कॉस्ट के आधार पर लोन मिला जाएगा। इसी आधार पर आप अप्लाई करें। दूसरी खास बात यह है कि अमीर और गरीब सभी इसे किसी न किसी रूप में यूज करते हैं। कई स्ट्रीट फूड और लोकल फूड ऐसे होते हैं, जिनमें लाई का इस्तेमाल होता है।
रॉ मैटेरियल और लाइसेंस
मुरमुरा बनाने के लिए बहुत कम रॉ मैटेरियल की जरूरत होती है। आप केवल धान या चावल से ही मुरमुरा तैयार कर सकते हैं। कच्चा माल आप अपने शहर या फिर किसी करीबी गाँव से हासिल कर सकते हैं। आपको करीबी धान मंडी से भी धान आराम से मिल सकता है। ध्यान रहे कि अच्छी क्वालिटी वाला धान खरीदें, तब ही बेहतर क्वालिटी वाला मुरमुरा तैयार होगा। दूसरी बात कि क्योंकि यह एक फूड बिजनेस है, इसलिए आपको लाइसेंस की जरूरत होगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण या एफएसएसएआई से फूड लाइसेंस जरूर हासिल करें। अपने बिजनेस के लिए नाम चुनें, उसे रजिस्टर कराएं, जीएसटी नंबर लें और ब्रांड का नाम और लोगो पैकेटों पर छपवाएं।
जमकर होगी कमाई
मुरमुरा के बिजनेस से आप आराम से हर महीने लाखों तक कमा सकते हैं। एक किलो पर आपकी लागत आएगी 10 से 20 रुपये। इसे आप 40-45 रुपये की कीमत पर बेच सकते हैं। यानी प्रोफिट मार्जिन बहुत अच्छा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
