नई दिल्ली, सितंबर 7। अगर आप पारंपरिक फसलों से हटकर मार्केट की मांग के मुताबिक चीज़ों की खेती करते है तो फिर आप एक बेहतर कमाई कर सकते है। आज हम आपको एक ऐसा ही खेती करने का बिजनेस आइडिया दे रहे है। इस खेती का नाम है तेज पान की खेती। आप इसके केवल 50 पौधे लगाकर इसकी पत्तियों से महीने के 1.5 लाख रूपये से लेकर 2.5 लाख रूपये तक की कमाई कर सकते है। इस बिजनेस की खास बात ये है कि आपको इसमें केवल एक बार निवेश करना होगा। जिसके बाद आपको जिंदगी भर कमाई का मौका मिलता है।
सरकार भी करती है सहायता
इस बिजनेस की बाजार में बहुत ही अधिक मांग होती है। ऐसे में ये बिजनेस आपके लिए एक फायदे का सौदा हो सकता है। इसकी खेती करना भी बेहद आसान है। साथ ही इसकी खेती बहुत ही सस्ती पड़ती है यानी आप इसकी खेती को करके कम पैसों में एक बेहतर मुनाफा कमा सकते है। तेज पान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय औद्योगिक पादप बोर्ड की ओर से किसानों को 30 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है।
कितना होगा होगा
इसकी खेती से मुनाफे की बात करें तो एक अनुमान के अनुसार, एक पौधे से हर वर्ष लगभग 4 से 5 हजार रु की कमाई होती हैं। इसी हिसाब से हम 50 पौधे से मुनाफे की बात करें तो 1 लाख 50 हजार से लेकर 2 लाख 50 हजार रु तक वार्षिक कमाई की जा सकती है।
तेज पत्ता का उपयोग
भारत, यूरोप, अमेरिका सहित बहुत सारे देशों में तेज पत्ता का इस्तेमाल व्यंजनों को बनाते समय किया जाता है। इसका उपयोग सूप, दमपुख्त, मांस, समुद्री भोजन और बहुत प्रकार की सब्जियों के किया जाता है। हालांकि खाने को परोसते व्यक्त इसे हटा दिया जाता है। वही भारत और पाकिस्तान में तेज पत्ते का इस्तेमाल बिरयानी और अन्य मसाले दर व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। इसका अधिकतर उत्पादन भारत, रूस, मध्य अमेरिका इटली, फ्रांस, उत्तर अमेरिका और बेल्जियम आदि देशों में किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications