
Business Idea : अगर रसोई में खाने का तेल नही हो, तो फिर रसोई घर सूना रहता है। आज के समय में इस तेल की मांग में काफी इजाफा हो रहा है। इसके दाम भी अधिक-कम होते रहते है। ऐसे में अगर आप ऑयल एक्सपेलर मशीन लगाते है, तो फिर इसकी मदद से बढ़िया कमाई कर सकते है। इस बिजनेस की एक खास बात ये है। कि आप इस बिजनेस को कम लागत के साथ शुरू कर सकते है। एक बार ही निवेश करना है और आप लंबे समय तक बेहतर कमाई कर सकते है, तो आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
ऐसे करें शुरुआत
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है, तो फिर आप अपने गांव में ऑयल एक्सपेलर मशीन लगा सकते हैं। इसकी शुरुआत को आप छोटे स्तर में शुरू कर सकते है। पहले सरसो आदि का तेल निकलना होता था, तो इसके लिए बड़ी मशीनों को लगाना पड़ता था। लेकिन अब कई सारी छोटी मशीन आ गई हैं। जो काफी कम प्राइस में मिलने लगी है। इसके साथ ही अगर आप इन मशीन को लगवाते है, तो फिट आपको इसके लिए अधिक जगह की भी आवश्यकता नही होती है। इतना ही नहीं है। इन्हे चलाने के लिए अधिक लेबर की भी आवश्यकता नही होती है।
इस बिजनेस को शुरू करने में कितनी आयेगी लागत
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आपको सबसे पहले तेल निकालने के लिए ऑयल एक्सपेलर मशीन खरीदना होगा। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रु है। इसके अलावा ऑयल मिल की स्थापना करते है, तो फिर इसके लिए आपको एफएसएसएआई से लाइसेंस भी हासिल करना होगा। इसके साथ ही आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप यह पूरा सेट अप करते हैं, तो इसके लिए आपको लगभग 3 लाख रु से 4 लाख रु का खर्चा आएगा। हालांकि अगर आप इस बिजनेस को बड़े लेवल पर करते हैं, तो फिर आपको थोड़ा अधिक खर्चा आयेगा। इस मशीन में बीजों को एक साथ डाला जाता है। इसके बाद इसको प्रेस करा जाता है। इसके बाद तेल निकाला जाता है। ऐसे तेल और खली होती है यह अलग अलग हो जाती है। इसमें आप खली को बेचकर भी पैसे कमा सकते है। खली पशुओं को खिलाई जाती है।
इस बिजनेस से कितनी होगी कमाई
आप ऑनलाइन मार्केटिंग का मदद लेकर अपने प्रोडक्ट को बाजार तक पहुंचा सकते हैं। आप अपने प्रोडक्ट को टीन या फिर बॉटल में पैक करके मार्केट में बेहद आसानी से बेच सकते है। एक बार इस बिजनेस में निवेश करके सालों तक बेहतर कमाई की जा सकती है। इस बिजनेस से आपकी लागत कुछ ही महीनों में निकल आती है। इस बिजनेस में घाटा लगने की भी संभावना बेहद कम रहती है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications