Zomato Food Business Idea: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए आप Zomato ऐप का यूज करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि यह कंपनी आपको कमाई करने का भी मौका देती है।
जी हां, आप भी Zomato के साथ जुड़कर हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक पैसे भी इंवेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी।

ऐसे शुरु करें Zomato के साथ बिजनेस
अगर आप खाना बनाना पसंद करते हैं तो आप जोमैटो पर रजिस्टर कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपको बस दिनभर में कुछ ऑर्डर को पूरा करना होगा और उतनी ज्यादा कमाई आप कर इन ऑर्डर को पूरा करके आसानी से कर पाएंगे।
आपको सबसे पहले अपने क्लाउड किचन के लिए एक नाम सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको जोमैटो पर रजिस्टर करना होगा और अपने रेस्टोरेंट के लिए FSSAI का लाइसेंस भी लेना होगा।
क्लाउड किचन बनाते समय इस बात का भी रखें ध्यान
अगर आप क्लाउड किचन खोलने जा रहे है तो इसे खोलने के लिए पहले भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI से मान्यता लेनी पड़ती है और इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसमें लगभग 1500 का खर्च आता है और आठ से दस दिन में एफएसएसएआई का अकाउंट बन जाता है।
ऐसे करें Zomato में खुद को रजिस्टर
सबसे पहले आपको Zomato पर रजिस्टर करने के लिए आपको FSSAI के लाइसेंस की कॉपी, GST नंबर, PAN card की कॉपी, बैंक अकाउंट की जानकारी, रेस्टोरेंट का मेन्यू और टॉप-5 आइटम की फोटो की जरूरत होगी। Zomato से आपके ब्रांड की पहुंच भी अधिक लोगों तक पहुंचेगी, जिससे आपका बिजनेस बढ़ेगा।
इसके बाद जोमैटो की तरफ से आपके किचन का रिव्यू किया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया में आपको लगभग 10 से 20 दिन लगेंगे। इसके बाद आपको जोमैटो से ऑर्डर आने शुरू हो जाएंगे।
आपको बस समय से खाना बनाना होगा और उसे अच्छे से पैक करना होगा। इस बिजनेस के लिए आपको कटलरी खुद ही खरीदनी पड़ेगी लेकिन पैकेजिंग के लिए टेप Zomato के द्वारा भेजा जाएगा।
इतनी होगी हर महीने कमाई
इस बिजनेस हर महीने आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। Zomato से भुगतान के लिए आपसे बैंक खाते की डिटेल्स पहले सबमिट करवा ली जाएंगी।
लगभग 15 फीसदी कमीशन ये प्लेटफॉर्म ले लेंगे, ऐसे में कीमत तय करते वक्त भी आपको ध्यान रखना होगा और अगर आपके पास एक दिन में 30 ऑर्डर आते हैं और हर ऑर्डर पर आप सिर्फ 200 रुपये भी कमाते हैं तो आप रोज का 6000 रुपये कमा सकते हैं और इस तरह महीने में आपकी कमाई 1 लाख से ऊपर होगी।
यह भी पढ़ें-
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
