Business Idea Nescafe Franchise: बच्चों से लेकर बड़ों तक, एक ऐसी ब्रांड है जिसकी कॉफी हर कोई पीना पसंद करता है वह है 'Nescafe'।
नेस्कैफे न केवल एक प्रीमियम कॉफी ब्रांड है, बल्कि इस ब्रैंड के कॉफी से कई लोगों की यादें भी जुड़ी हुई हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि नेस्कैफे दुनिया में इंस्टेंट कॉफी का निर्माण, उत्पादन और विज्ञापन करने वाली पहली कंपनी थी।
अगर आप इस कंपनी के साथ बिजनेस करके मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आखिर इसका पूरा प्रोसेस क्या है। चलिए आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस बताते हैं।
ऐसे शुरु करें ये बिजनेस
भारतीय कॉफी बोर्ड के अनुसार, 2023-2024 के दौरान पूरे भारत में कॉफी की खपत 60 किलोग्राम के 12,35,000 बैग थी, जो कि 2020 में 11,80,000 बैग थी।
अब, यह खपत सिर्फ भारतीय सीमा के भीतर है और बहुत ज्यादा है। इसलिए, ऐसे सेक्टर में बिजनेस खोलना निश्चित रूप से एक बढ़िया आइडिया है।
इसके अतिरिक्त, आप नेस्कैफे फ़्रैंचाइज़ी खोलने के कुछ सालों के भीतर निवेश से अधिक पैसे कमाने की भी उम्मीद कर सकते हैं।
इस बिजनेस को खोलने के लिए आपको सबसे पहले Nestle की वेबसाइट पर जाना होगा क्योंकि Nescafe इसी कंपनी के अंदर आती है। आप इस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भी भर सकते हैं।
कंपनी से सीधे संपर्क करने के लिए नेस्ले हाउस, जैकरांडा मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 8, एम ब्लॉक, डीएलएफ फेज 2, गुरुग्राम, हरियाणा के नेस्ले ऑफिस में जाकर बात कर सकते हैं। आप इस कंपनी के फोन नंबर 18001031947 या +91 1242389300 पर भी संपंर्क कर सकते हैं।
इन नंबर पर कॉल करने के बाद, आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी, उदाहरण के लिए, नाम, स्थान, पता, आदि। फिर इन जानकारियों को आगे अन्य कंपनी के एंप्लाई को भेजा जाएगा और आगे के प्रोसेस के लिए वह आपसे संपर्क करेगा।
नेस्कैफे जैसे ब्रांड के साथ जुड़ना आपके लिए एक बेहतरीन बिज़नेस आइडिया साबित हो सकता है, क्योंकि नेस्कैफे का ग्राहक हमारे देश के हर कोने में मौजूद है।
इतना करना होगा इस बिजनेस के लिए निवेश
आज के समय में ऐसी प्रतिष्ठित ब्रांड की फ़्रैंचाइजी खोलने के लिए आवश्यक निवेश काफी कम है। आप 10 लाख रुपये का निवेश करके आसानी से नेस्कैफे का हिस्सा बन सकते हैं।
इसके साथ-साथ आपको जगह, कैफे में यूज होने वाले उपकरण, और अन्य सभी आवश्यकताओं को अलग रखते हुए आप आसानी से अपने निकटतम स्थान पर इसके फ़्रैंचाइजी को खोल सकते हैं।
इतनी होगी हर महीने कमाई
निवेश करने पर आपको डबल से भी अधिक रिटर्न मिल जाएगा। नेस्कैफे में निवेश करने पर आपको हर महीने लगभग 1 से 2 लाख रुपये तक आसानी से मिल जाएंगे।
इसी के साथ अगर आपके नेस्कैफे पालर की लोकेशन को रोड साइड रखते हैं तो मुनाफा ज्यादा भी हो सकता है।
नेस्कैफे के साथ बिजनेस को शुरु करके आपको बड़े ब्रांड के साथ जुड़ने का मौका तो मिलेगा ही इसके साथ ही आप अपनी खुद की पहचान बना पाएंगे।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications