Business Idea Mother Dairy Franchise: अगर आपको मोटा पैसा कमाना है और आप शहर में भी रहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप हर महीने लाखों रुपए कमा सकते हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं मदर डेयरी फ्रेंचाइजी की। अगर आप मदर डेयरी फ्रेंचाइजी की शुरुआत करते हैं तो इसके लिए आपको बहुत अधिक निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप हर महीने तगड़ी कमाई भी कर पाएंगे।
तो चलिए आपको बताते हैं कि मदर डेयरी फ्रेंचाइजी खोलने का पूरा प्रोसेस क्या है।
इस तरह शुरु करना होगा यह बिजनेस
मदर डेयरी बहुत जानी-मानी और लीडिंग मिल्क सप्लायर है। मदर डेयरी दूध, दही, पनीर, आइस्क्रीम, मिल्क सेक, घी आदि कई प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए फेमस है।
आप मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी को शुरु करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ चीजें जरूर पता होनी चाहिए। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको मदर डेयरी कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।
कंपनी से सीधे संपर्क करने के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 1 के ए-3 में स्थित मदर डेयरी ऑफिस में जाकर बात कर सकते हैं।
आप इस कंपनी के फोन नंबर 120-4399500 या 4399501 पर भी संपंर्क कर सकते हैं। मदर डेयरी के लगभग 2500 आउटलेट हैं।
बच्चों से लेकर बड़े तक, मदर डेयरी के प्रोडक्ट्स खाना-पीना पसंद करते हैं। इसके मिल्क बूथ में कई तरह के प्रोडक्ट्स बेचकर हर रोज तगड़ी कमाई कर सकते हैं।
इसके अलावा मदर डेयरी आइस्क्रीम फ्रेंचाइजी को भी आप ले सकते हैं और एक आइस्क्रीम पॉलर खोल सकते हैं। इसमें ज्यादा निवेश की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और मुनाफा भी कमाया जा सकता है।
इतने रुपये का करना होगा निवेश
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी में सबसे अहम लोकेशन होती है। आपको निवेश लोकेशन के हिसाब से करना पड़ेगा।
यह निवेश कम या ज्यादा भी हो सकता है। लगभग 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक आपको इसमें निवेश करना होगा।
इस निवेश में ब्रांड फीस के तौर पर 50,000 रुपये भी शामिल होते हैं। मदर डेयरी अपनी फ्रेंचाइजी को प्रमोट भी करता है और इसके प्रमोशन के लिए लोगों से मदद भी लेता है।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
आपको इस बिजनेस को शुरु करने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड चाहिए होगा।
इसके अलावा आपके पास प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स, लीज एग्रीमेंट प्रॉपर्टी का एनओसी सर्टिफिकेट, पासपोर्ट फोटो और इलेक्ट्रिसिटी बिल भी चाहिए होगा।
इतनी होगी हर महीने कमाई
निवेश करने पर आपको 30 प्रतिशत से अधिक रिटर्न मिल जाएगा। मदर डेयरी में निवेश करने पर आपको हर महीने लगभग 60,000 से 1 लाख रुपये तक आसानी से मिल जाएंगे अगर आपके मदर डेयरी पालर की लोकेशन को रोड साइड रखते हैं तो मुनाफा ज्यादा भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications