
Small Business Idea : यदि आप छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो फ्रोजन मटर एकदम सही ऑप्शन है। आप फ्रोजन मटर का बिजनेस कम जगह में शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको खर्च से दस गुना तक मुनाफ़ा हो सकता है। वैसे भी भारत में एक फूड प्रोडक्ट कंपनी शुरू करना आमतौर पर लाभदायक होता है और यदि आप एक फ्रोजन फूड कंपनी खोलना चाहते हैं, तो आपने एक समझदारी भरा निर्णय लिया है, खासकर यदि आप किसी महानगर में बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं। इस ऑप्शन में फ्रोजन मटर का बिजनेस आसान और बढ़िया विकल्प है। आगे जानिए कैसे आप ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
इस बिजनेस में हैं अवसर
फ्रोजन फूड की मांग हाल के वर्षों में बढ़ी है, जिसके कारण कई रिटेल एस्टेब्लिशमेंट और सुपरमार्केट सामने आए हैं जो इन फूड आइटम्स को बेचते हैं। भारत में इस इंडस्ट्री के 2024 तक 192.96 अरब रु तक पहुंचने का अनुमान है। 2019 में यह राशि 85.27 अरब रु थी। नतीजे में इस अवधि में ये इंडस्ट्री 17.74 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ रही है। फ्रोजन मटर इसी इंडस्ट्री का हिस्सा है।
3 सालों में खूब बढ़ेगा बाजार
2025 तक फ्रोजन मटर के बाजार का काफी विस्तार होने की उम्मीद है। इस फ्रोजन सब्जी की कंपनी शुरू करने का एक शानदार समय है। कुछ साल पहले इसकी मांग नहीं थी क्योंकि बाजार को इसकी जानकारी नहीं थी। तब स्थिति दयनीय थी। लेकिन आज के उपभोक्ताओं की पसंद अलग है;। वे ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो उपयोग करने में फास्ट हों और उनकी मांगों को पूरा करें। विभिन्न कारणों से फ्रोजन मटर की बिक्री बढ़ रही है, जो आपके लिए लाभदायक हो सकती है। फ्रोजन मटर की मांग बहुत अधिक है क्योंकि ये अधिक सुविधाजनक और उपयोग के लिए तैयार हैं। फ्रोजन मटर की अपनी फर्म शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए ये अच्छा बिजनेस होगा।
कैसे शुरू करें ये बिजनेस
आपको सबसे पहले किसानों से मटर खरीदनी होगी। फ्रोजन मटर की डिमांड पूरे साल रहती है, लेकिन ताजी मटर केवल सर्दियों में ही मिलती है। थोक मूल्यों पर हरी मटर खरीदें। बाजार विश्लेषण और अनुमान के आधार पर ये फिक्स करें कि आप सालाना कितनी फ्रोजन मटर बेच सकते हैं। घर का एक छोटा सा हिस्सा भी फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करने के लिए पर्याप्त है। इसके लिए आपको 300 से 500 वर्ग फुट के बीच जगह चाहिए। यदि आप बड़े पैमाने पर फ्रोजन मटर का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको 3000 से 4000 वर्ग फुट क्षेत्र की आवश्यकता होगी। आपको कुछ परमिट की जरूरत होगी। आपका लाभ मार्जिन 40-70% तक हो सकता है।
कितना होगा लाभ
किसानों से हरी मटर 10-12 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदी जा सकती है। बाजार में मटर कम से कम 20 रुपये किलो तक बिकती है। मगर ऑफ-सीजन में मटर को बड़ी मात्रा में प्रोसेस्ड करके 100-120 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा सकता है। अगर आप इसे सीधे किसी स्टोर पर बेचते हैं तो आप 200 रुपये प्रति किलोग्राम फ्रोजन मटर का रेट प्राप्त कर सकते हैं।
फ्रोजन मटर कैसे तैयार करें
मटर को फ्रीज करने से पहले छीलना चाहिए। मटर को छीलने के बाद इसे लगभग 90 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान पर उबाला जाता है। मटर के ठीक से उबलने के बाद, इसे ठंडे पानी में रखा जाता है जो किसी भी कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। उसके बाद, हरी मटर के लिए तापमान 40 डिग्री तक बनाए रखा जाता है। मटर को फिर विभिन्न वजन के पैकेज में पैक किया जा सकता है और बाजार में बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications