Apollo Pharmacy Business Idea: मेडिकल सेक्टर में Apollo एक बहुत बड़ा ब्रांड है। यह एक ऐसा ब्रांड बन चुका है जिसपर लोग बहुत अधिक भरोसा करते हैं। आजकल कई सोसाइटी और मॉल्स में भी आपको अपोलो फार्मेसी से लेकर अपोलो क्लिनिक तक दिख जाएंगे।
अपोलो ग्रुप आपको अपने से जुड़ने का मौका दे रहा है। आप बहुत कम निवेश कर Apollo Clinic खोल सकते हैं। कंपनी का यह कारोबार फ्रेंचाइजी मॉडल में उपलब्ध है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे यह बिजनेस शुरु कर सकते हैं।

इतनी जगह में शुरु कर सकते हैं ये बिजनेस
अगर आप अपोलो क्लिनिक के साथ मिलकर बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो आपके पास एक निश्चित जमीन होना जरूरी है। अपोलो क्लिनिक के लिए ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 4,000 वर्गफुट की जगह की आवश्यकता होगी और एक बड़े आवासीय क्षेत्र के करीब होना चाहिए। इस क्लिनिक के किराए के परिसर में आप सभी जरूरी चीजों को सेट कर सकते हैं।
हालांकि, बाद में आप फ्रैंचाइजी को एक अलग या मौजूदा बिल्डिंग में भी बनाने पर विचार कर सकते हैं।
ऐसे शुरु कर सकते हैं बिजनेस
अगर आप इस फ्रैंचाइजी को शुरु करने की रुचि रखते हैं, तो आप अपोलो हेल्थ एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के हेड -फ्रैंचाइजी बिजनेस से सीधे कॉर्पोरेट कार्यालय में टेलीफोन या ई-मेल द्वारा संपर्क करना होगा।
इसके अलावा आप इसकी वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं या फ्रैंचाइज़ी फॉर्म डाउनलोड करके अपोलो के डाक पते पर भेज सकता है।
आवश्यक जानकारी प्राप्त करने पर, संभावित फ्रैंचाइजी को एक डिटेल्ड फ्रैंचाइज़ी आवेदन फॉर्म भरना और जमा करना होगा। फिर AHLL(अपोलो हेल्थ एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड) की एक टीम आपसे इस बिजनेस से जुड़ी चर्चा करेगी और अपोलो क्लिनिक चलाने के लिए फ्रैंचाइज़ी की क्षमता का भी आकलन करेगी।
इतना करना होगा आपको इस बिजनेस के लिए निवेश
अपोलो क्लिनिक की फ्रैंचाइज़ चेन एक सही आधार पर स्थापित की जा रही है, इसलिए फ्रैंचाइज़ी पूरे निवेश के लिए जिम्मेदारी आपकी ही होगी। वहीं, अगर आप अनुरोध करते हैं तो AHLL बैंक से टर्म लोन की व्यवस्था करने में फ्रैंचाइज़ी की सहायता करेगा।
हालांकि, न तो AHEL(अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड) और न ही AHLL क्लिनिक में कोई निवेश करेगा। इस बिजनेस के लिए आपको लगभग 10 लाख रुपये तक निवेश करना पड़ेगा। इसके बाद जब आपका क्लिनिक सेटअप हो जाएगा तो आपकी हर महीने 5 से 20 लाख तक कमाई हो सकती है।
कहां शुरु कर सकते हैं आप ये बिजनेस?
एएचएलएल ने नए क्लीनिकों की स्थापना के लिए किए गए मार्केट रिसर्च के आधार पर कुछ शहरों को प्राथमिकता दी है। इनमें से कुछ शहरों को पहले चरण में ही लागू करने पर विचार किया जा रहा है। अन्य शहरों को दूसरे और तीसरे चरण में शामिल किया जाएगा।
अगले 2 वर्षों में ही तीनों चरण पूरे हो जाएंगे। विशिष्ट स्थानों के बारे में जानकारी के लिए आप अपोलो के कॉर्पोरेट ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
