Business Idea : अगर आप खेती के जरिए तगड़ी कमाई करने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आप लहसुन की खेती कर सकते हैं। आज के समय में कई सारे युवा नौकरी को छोड़कर खेती में अपना हाथ अजमा रहे हैं और एक तगड़ी कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी लहसुन की खेती करने का विचार कर रहे है तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
देश में लहसुन की मांग वर्ष भर रहती है। बता दें कि लहसुन एक नकदी फसल है। लहसुन आम भारतीय किचन का अहम हिस्सा है। क्योंकि इसका इस्तेमाल मसाले के रुप में तो होता ही है इसके साथ ही इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता हैं।

ऐसे में इसकी खेती का बिजनेस आपके एक फायदे का सौदा साबित हो सकता हैं लेकिन इसकी खेती करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता हैं।
लहसुन की खेती के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना बेहतर रहता है। लहसुन की खेती लहसुन की कलियों से की जाती है। 10 सेमी की दूरी पर इसकी बुआई की जाती है, इसकी खेती कर रहे तो फिर इसको मेड़ बनाकर करनी चाहिए।
इसकी खेती करने के लिए एक बात का ध्यान रखना जरुरी होता हैं कि इसकी खेती उसी खेत में करना चाहिए जहां पानी नहीं रुके। इस फसल को अच्छे से तैयार होने में 5 महीने से 6 महीने का वक्त लगता है।
लहसुन का इ्स्तेमाल आचार, चटनी, सब्जी और मसाले के रुप में किया जाता है। इसका उपयोग फेफड़ा संबंधी समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, पेट रोग और खून की बीमारी के लिए भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें : Business Idea : साबुन बनाने का बिजनेस कराएगा जबरदस्त कमाई, ऐसे करें शुरू
लहसुन की खेती के बिजनेस से कमाई की बात करें तो फिर मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार लहसुन की कई सारी किस्में हैं। एक एकड़ खेत में लगभग 50 क्विंटल तक लहसुन की पैदावार हो सकती है।
इस लहसुन के प्रति क्विंटल 10 हजार रु से लेकर 21 हजार रु तक मिल जाते हैं। जबकि लागत की बात करें तो फिर प्रति एकड़ लागत 40 हजार रु तक है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार ऐसे में एक एकड़ में लहसुन की रिया वन किस्म की खेती कर किसान लगभग 5 से 10 लाख रु तक की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Tilak Mehta Success Story : जानिए कैसे कम उम्र में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications