Business Idea: पैसे कमाने के कई सारे तरीके है। वही, एक किसान के लिए खेती कदम और मंडी का काम काफी अहमियत वाला होता है। अगर आप भी खेती के माध्यम से मोटा पैसा कमाना चाहते हैं तो फिर आज की यह खबर आपके काफी काम की हो सकती है। आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं इस बिजनेस का नाम लहसुन की खेती का बिजनेस है तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।

लहसुन एक नकदी फसल है। इसकी मांग भारत में वर्ष भर बनी रहती है। लहसुन की खेती मसाला से लेकर औषधि के रूप में उपयोग होने के वजह से यह आम भारतीय किचन का अहम हिस्सा है। इसकी खेती एक बेहतर कमाई कर सकती है लेकिन इसके लिए कई बातों का ध्यान देना जरूरी है।
जानिए कैसे शुरू करें लहसुन की खेती
इसकी की खेती बारिश के मौसम खत्म होने के बाद ही शुरू करें। इसके हिसाब से इसकी खेती के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना बेहतर रहता है। इसकी खेती उसकी कलियों से की जाती है। लहसुन की बुआई 10 सेमी पर की जाती है, जिससे उसकी गांठ अच्छे से बैठ जाए।
मेड़ बनाकर लहसुन को खेती की जाती है। किसी भी मिट्टी में इसकी खेती की जा सकती है लेकिन लहसुन की खेती को उसी खेत में करना चाहिए। जहां पानी न रुके। इसकी फसल को तैयार होने में लगभग 5 से 6 महीने का वक्त लगता है यानी 5 से 6 महीने में फसल बेहतर तरीके से तैयार हो जाती है।
लहसुन की उपयोग
लहसुन का इस्तेमाल सब्जी, चटनी, आचार और मसाले के रूप में किया जाता है। पेट रोग, पाचन संबंधी समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, फेफड़ा संबंधी समस्या, गठिया की बीमारी, नपुंसकता और खून की बीमारी के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है।
यह एंटी बैक्टिरिया और एंटी कैंसर गुणों के वजह से बीमारियों में प्रयोग में लाई जाती है। लहसुन का इस्तेमाल आज के वक्त में केवल मसालों तक ही नहीं रह गया है। अब प्रोसेसिंग कर
पेस्ट, पाउडर और चिप्स समेत सहित कई प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को ज्यादा फायदा हो रहा है।
जानिए कमाई
अगर हम लहसुन की बात करें तो फिर लहसुन की कई किस्में हैं। एक एकड़ खेत में लहसुन लगभग 50 क्विंटल तक पैदावार हो सकती है। इस लहसून के प्रति क्विंटल में 10 हजार रु से लेकर 21 हजार रु तक मिल जाते हैं। जबकि लागत प्रति एकड़ 40 हजार रु तक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसे में एक एकड़ में लहसुन की रिया वन किस्म की खेती कर किसान लगभग 5 लाख रु से लेकर 10 लाख रु की कमाई कर सकते हैं। बता दें कि रिया वन लहसुन की एक प्रकार की किस्म है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया वन की क्वालिटी अन्य लहसुन की किस्मों के मुकाबले बेहतर मानी जाती है। इसकी एक गांठ 100 ग्राम तक हो सकती है। इस तरह इस फसल की खेती के बिजनेस के जरिए एक मोटी कमाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए कैसे 300 करोड़ रु की कंपनी को पहुंचाया 8,000 करोड़ रु तक
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications