Business Idea from home: इस बिजनेस को घर से ही शुरू किया सकता है. अगर आप एक हाउस वाइफ है और बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रही है, तो यह बिजनेस आपके लिए है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 20,000 रुपये की लागत लगेगी. इस बिजनेस से आपकी हर महीने मोटी कमाई हो सकती है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं टीशर्ट प्रिंटिग बिजनेस की. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कोई भी वेयरहाउस या दुकान खरीदने की जरूरत नहीं है. आप इस बिजनेस को घर में ही शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा इस बिजनेस की डिमांड कभी भी कम नहीं होगी.
आजकल टीशर्ट पहनने काफी ट्रेंड चल रहा है. टीशर्ट को कम्फर्ट कपड़ा माना जाता है. आज के समय में लड़का हो या लड़की सभी टीशर्ट पहनना पसंद करते हैं. इसलिए इस बिजनेस की डिमांड के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
कैसे शुरू करें टीशर्ट का बिजनेस?
टीशर्ट बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले मशीन की जरूरत पड़ेगी. इस मशीन की कीमत 10 से 15 हजार हो सकती है. इस बिजनेस को घर के किसी छोटे कोने से ही शुरू किया जा सकता है. इस बिजनेस में सबसे जरूरी मार्केटिंग है. आप अपने टीशर्ट बिजनेस की जितनी मार्केटिंग करेंगे, उतने ही ग्राहक आपके पास आएंगे.
इस बिजनेस को साल के 12 महीने किया जा सकता है. यह सदाबहार बिजनेस है, जिसका मतलब है कि इसकी डिमांड कभी कम नहीं होती.
इसके अलावा आप किसी कोचिंग या ऑफिस के लिए टी शर्ट प्रिंटिग कर सकते हैं. इससे आप मोटा पैसा कमा सकते हैं. टीशर्ट प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीन का साइज काफी बड़ा नहीं होता है. इसलिए इसे आप हर किसी भी कोने मे रख सकते हैं.
लेकिन अगर आप फिर भी इसे घर में नहीं करना चाहते, तो आप कोई शॉप रेंट पर लेकर भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं.
ऑनलाइन बेचने से होगी मोटी कमाई
आजकल ऑनलाइन शॉपिंग ऐप में कई तरह की टीशर्ट मिल जाती है. इनकी कीमत भी अधिक नहीं होती. आप भी अपने टीशर्ट को ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए बेच सकते हैं. इससे आपकी काफी अच्छी कमाई हो जाएगी.
ऑनलाइन शॉपिंग ऐप जैसे मिशो, फ्लिपकार्ट, एमेजॉन पर अपने द्वारा बनाई गई टीशर्ट को लिस्ट कर सकते हैं.
अगर आप इस बिजनेस से अच्छी कमाई करना चाहते है, तो आप अलग-अलग ऐज ग्रुप के लिए टीशर्ट बना सकते हैं. क्योंकि आजकल वृद्ध लोग से लेकर छोटे बच्चे तक टीशर्ट पहनते हैं. क्योंकि यह काफी कम्फर्टेबल होती है.
यह भी पढ़े: Bank Holiday in Ganesh Chaturthi: क्या गणेश चतुर्थी में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने दी ये जानकारी


Click it and Unblock the Notifications