Business Idea For Women: आज के समय महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। घर बैठे-बैठे भी महिलाएं कई सारे बिजनेस कर रही हैं। अगर आप घर से ही कोई बिजनेस करना चाहती हैं तो आज हम महिलाओं के लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरू करके आप तगड़ी कमाई कर सकती हैं।

शुरु करें सिलाई और कढ़ाई का बिजनेस
आप घर से ही टेलरिंग शॉप शुरु कर सकती हैं। आज के समय में महिलाओं और पुरुषों के कई ऐसे कपड़े हैं जो अपनी फिटिंग के हिसाब से टेलर से सिलवाते हैं। आप कम निवेश में भी टेलरिंग शॉप खोल सकती हैं। इस बिजनेस को आप घर से ही शुरू कर सकती हैं।
इसके अलावा आप डिजाइनर और फैशनेबल कपड़े सिल सकती हैं। महिलाओं के कपड़ों का बुटीक खोलना आपके लिए घर बैठे-बैठे पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है क्योंकि यहां आपके पास कई वैरायटी होगी और आप हर कपड़े को एक्स्ट्रा एफर्ट के साथ कमाल का बना सकते हैं। लोगों की पसंद और जरुरत के मुताबिक कपड़े सिलने के साथ ही रेडीमेड डिजाइनर कपड़े और अन्य कई एक्सेसरीज भी बेच सकती हैं।
इतना करना होगा इस बिजनेस के लिए निवेश
सिलाई कढ़ाई करने के लिए सिलाई मशीन पांच हजार रुपये में खरीद सकती हैं। वहीं अगर आप अच्छी क्वालिटी और ज्यादा फीचर्स वाली सिलाई मशीन लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
कढ़ाई का भी शुरु कर सकती हैं बिजनेस
अगर आपको कढ़ाई करनी आती है तो आप सिलाई के साथ कढ़ाई करके भी पैसे कमा सकती हैं। आजकल कढ़ाई वाले कपड़ों को खूब पसंद किया जाता है और ये अच्छी कीमत में भी बिकते हैं। आप सादे कपड़ों पर कढ़ाई कर इन्हें बेहद आकर्षक बना सकती हैं। इसके बाद तैयार किए हुए कपड़ों को आप अपने स्टोर पर या किसी बुटीक या किसी अन्य स्टोर को बेच सकती हैं।
यहां से सीख सकती हैं सिलाई-कढ़ाई
अगर आप सिलाई-कढ़ाई करके पैसे कमाना चाहती हैं लेकिन आपको ये नहीं पता है कि इसे कैसे करना है तो आप सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में भी क्लासेस ले सकती हैं। छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक बहुत से लोग सिलाई-कढ़ाई क्लासेस में इसकी ट्रेनिंग देते हैं।
इतनी होगी हर महीने कमाई
इस बिजनेस में अगर आप कढ़ाई किए गए कपड़ों को सीधे मर्चेंट को बेचती हैं तो आपको कम से कम 20 से 30 प्रतिशत का प्रॉफिट होगा। वहीं अगर आप ऑनलाइन और ऑफलाइन अपने ग्राहक बना लेते हैं तो आपको 50 से अधिक मुनाफा होगा। महीने के आपको कम से कम 50 हजार रुपये तक की आय हो सकती है। पहले आप इस बिजनेस को छोटे लेवल पर शुरू करें और इसके लिए आपको मशीन, सिलाई बुनाई करने के लिए धागे, सुई और घर का ही एक छोटा सा कमरा होना भी काफी है।
इस बिजनेस में आपके पास जितने कपड़े सिलने व फ़िटिंग के लिए आ रहे हैं। आप उनको कितनी जल्दी अपने ग्राहक को वापस दे रहीं साथ ही, कितनी फ़िनिशिंग के साथ काम कर रहीं यह भी जरूरी है। इससे भी आपके ग्राहक बढ़ेंगे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
