kam paiso me business: खाना स्वादिष्ट के साथ साथ दिखने में भी अच्छा होना चाहिए. बड़े रेस्टोरेंट में खानें को अच्छा दिखाने के लिए कई सब्जियों को इस्तेमाल किया जाता है. इनमें रंग बिरंगे शिमला मिर्च का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. यह पौष्टिक के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है. अगर आप किसान है और खेती से बंपर कमाई चाहते हैं, तो रंग बिरंगे शिमला मिर्च की खेती शुरू कर सकते हैं.

आज हम जो बिजनेस आईडिया लेकर आए है, वो स्पेशल किसानों के लिए है. यह बिजनेस किसानों की किस्मत बदल सकता है. बाजार में शिमला मिर्च से दूसरे फसलों के मुकाबले अच्छी किमाई हो जाती है. आजकल रंग बिरंगे शिमला मिर्च की काफी डिमांड है. यह रंग बिरंगे शिमला मिर्च काफी ऊंचे दाम पर मिलते है.
शिमला मिर्च को उगाना भी इतना मुश्किल नहीं है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी सीजन में शिमला मिर्च की खेती की जा सकती है. यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है और साथ ही पौष्टिक भी होता है. रंग बिंरगे शिमला मिर्च का इस्तेमाल कर आप खानें को दिखने में और अच्छा बना सकते हैं.
कैसे करें शिमला मिर्च की खेती?
शिमला मिर्च की खेती किसी भी सीजन में की जा सकती है. यह बात ध्यान देने वाली है कि शिमला मिर्च का पौधा 40 डिग्री तक तापमान सह सकता है. इसलिए इसे ज्यादा गर्मी वाले सीजन में ना लगाएं. इसके आलावा इसका बारिश पर पड़ने पर बचाव करें.
शिमला मिर्च का पौधा खेत या गमले में लगाया जा सकता है. अगर आप गमले में शिमला मिर्च का पौधा उगाना चाहते हैं, तो 10 किलों वाले गमले मे मिट्टी भरें. यह ध्यान रखे की गमले का एक तिहाई हिस्सा खाद से भरा होना चाहिए. इसके बाद आपको गमले में शिमला मिर्च का पौधा लगाना है.
आप इस तरीके से गमले में शिमला मिर्च उगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप खेत में शिमला मिर्च उगाना चाहते हैं, तो जमीन का पीएच मान 6 होना चाहिए.
शिमला मिर्च का पौधा 75 दिन बाद ही पैदावारी देना शुरू कर सकता है. एक हेक्टेयर जमीन में 300 क्विटल शिमला मिर्च का उत्पादन हो सकता है. इसके अलावा एक पौधे में 10 से 15 फल उग जाते है. आप इसमें आराम से मोटी कमाई कर सकते हैं.
शिमला मिर्च में मिलते हैं ये पौष्टिक तत्व
शिमला मिर्च में विटामिन-C और विटामिन-A पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें पोटोशियम, जिंक, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी शामिल होते हैं. बाजारों में शिमला मिर्च की कीमत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. सभी शिमला मिर्च से रंगीन शिमला मिर्च की सबसे ज्यादा डिमांड है.
कहां-कहां होती है शिमला मिर्च की खेती
देश में 4780 हैक्टयर में शिमला मिर्च की खेती की जाती है. इसके अलावा शिमला मिर्च का सालना उत्पादन 42230 टन है. देश में हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक आदि में शिमला मिर्च की खूब खेती की जाती है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक शिमला मिर्च की सबसे ज्यादा मांग होटल में होती है. यहां शिमला मिर्च को सालाद के रूप में रखा जाता है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
