Business idea for Diwali: देश में जल्द ही कई बड़े त्योहार आने वाले है. इन त्योहारों में आप कुछ पार्ट टाइम बिजनेस कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं. जल्द ही दिवाली, दशहरा र नवरात्रि जैसे उत्सव आ रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे की आप इन त्योहारों किन बिजनेस को मोटी कमाई कर सकते हैं. चलिए इनके बारे फटाफाट जान लेते हैं.

अगर आप कोई ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसे कम समय के लिए ही खोला जाएं और इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाए. तो आज जो हम बिजनेस आईडिया लेकर आए हैं. वे आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. इसके अलावा आप निवेश के लिए सरकार की मदद ले सकते हैं.
सरकार ऐसी कई योजना चलाती है, जिसके जरिए आपको लागत की टेंशन नहीं रहेगी. अगर आप कोई भी बिजनेस शुरू करते हैं, तो सबसे पहले उसकी डिमांड और मार्केट जरूर देखें.
आज जिन बिजनेस आईडिया के बारे में हम बात करने वाले हैं, उसमें आप दो महीने में ही मोटी कमाई कर सकते हैं.
चलिए इन चार बिजनेस आईडिया के बारे जान लेते हैं,
सजावट के सामान का बिजनेस
देश में जल्द ही नवरात्रि, दिवाली, दशहरा और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं. इस समय लोग अपने घर की साफ सफाई करते है. इसके साथ ही कई सजावटी सामान खरीद इसे और खूबसूरत बनाने की कोशिश करते हैं. इसलिए इस समय सजावट के सामान के बिजनेस की डिमांड सबसे अधिक रहने वाली है.
दिवाली के समय होम डेकोरेट सामान की काफी डिमांड रहती है. आप किसी भी तरह के सजावट के सामान खरीद सकते हैं. इनमें प्लास्टिक के आइटम्स और इलेक्ट्रानिक आइटम्स सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं. आप इन सामान को थोक बाजार से काफी कम कीमत पर खरीदकर बेच सकते हैं. इसके अलावा अगर आप सोसाइटी के बाहर गाड़ी लगाकर बेचते हैं, तो आपकी काफी अच्छी कमाई हो सकती है.
मूर्ति का बिजनेस
मूर्ति की डिमांड त्योहार के समय सबसे ज्यादा रहती है. दिवाली के समय भगवान गणेश और भगवान लक्ष्मी की मूर्ति सबसे ज्यादा खरीदी जाती है. इसके अलावा आप मिट्टी से बनी मूर्तियों से काफी अच्छा पैसा कमा सकते हो. मूर्ती के साथ अगर आप डिजाइनर मोमबती और आर्टिफिशियल फूल माला भी लगाए, तो आपके मोटे पैसे बन सकते हैं.
फूलों का बिजनेस
दिवाली के समय लोग अपने घर को फूलों से सजाना भी पसंद करते हैं. वहीं कई लोग आजकल रंग की जगह फूलों की रंगोली बनाते हैं. वहीं फूलों की माला को हिंदू देवी-देवताओं में चढ़ाया जाता है. इसलिए अगर आप फूलों का बिजनेस शुरू करते हैं, तो आपकी अच्छी खासी कमाई हो सकती है. आप ये फूल थोक बाजार से खरीद सकते हैं. इन फूलों को मंदिर के बाहर बेचे. इसके अलावा आप इसे सुबह बेचने की कोशिश करें. क्योंकि फूलों का बिजनेस सुबह-सुबह अच्छा चल जाता है.
पूजा साम्रगी का बिजनेस
ये बिजनेस सिर्फ दिवाली या दशहरा में नहीं बल्कि कई त्योहारों में मोटी कमाई दे सकता है. इस बिजनेस को आप फुल टाइम बिजनेस के रूप में भी खोल सकते हैं. आप अपनी दुकान में पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजें रखें. जैसे अगरब्ती, धूप, कपूर, रोड़ी, चंदन इस तरीके की चीजे आप रख सकते हैं. ये सभी हर दिन पूजा में इस्तेमाल होती है. आप इस बिजनेस को 2000 से लेकर 5000 रुपये की लागत में शुरु कर सकते हैं.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
