
Business Idea : आज के समय में लगभग हर बिजनेस में आपको काफी अधिक कॉम्पटिशन देखने को मिल जायेगा। ऐसे में अगर आप कोई भी बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आपको इसमें तगड़ा कॉम्पटिशन का सामना तो करना ही पड़ेगा। अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे है और कोई ऐसे बिजनेस की तलाश कर रहे है। जिसमें कम कॉम्पटिशन, तो रहे ही इसके साथ ही कमाई भी तगड़ी हो, तो फिर आज हम आपको ऐसा ही बिजनेस बताने जा रहे है। हम आपसे जैम, जैली और मुरब्बे के बिजनेस के बारे में बात कर रहे है। इस बिजनेस की मांग सभी सीजन में रहती है। इस बिजनेस की एक बेहद खास बात ये है। कि आप इसको कम निवेश में शुरू कर तगड़ी कमाई कर सकते है, तो आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
इस तरह शुरू करें बिजनेस
अगर आप जैम, जेली, मुरब्बा बनाने के बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आपको इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए सबसे पहले फलों की जरूरत होगी। इन फलों से ही जेली और जैम को एक स्वाद दिया जाता है। इसको बनाने के लिए फल तो डालते ही है। इसके साथ ही चीनी और पेक्टिन की आवश्यकता होती है। इसको कोई भी व्यक्ति बना सकता है। इसको बेहद आसानी से घर बैठे ही बनाया जा सकता है।
इस बिजनेस के लिए कितनी आयेगी लागत
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अनुसार, अगर आप जैम, जैली, मुरब्बा बनाने का बिजनेस शुरू करते है, तो फिर आपको इसके लिए लगभग 8 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। इसमें आपको लगभग 2 लाख रूपये को बिल्डिंग शेड बनाने में खर्च करने होंगे। वहीं, आपको कुछ मशीन खरीदनी होगी। जिसके लिए आपको लगभग 4.5 लाख रूपये का खर्चा करना होगा। इसके बाद आपको लगभग 1.5 लाख रु को वर्किंग कैपिटल के रूप में अपने पास रखना होगा। अगर आप इस बिजनेस को घर से शुरू करते है, तो फिर आप 80 हजार रु कम खर्च में इसको शुरू कर सकते हैं।
इस बिजनेस से कितनी होगी कमाई
अगर हम आपसे इस बिजनेस से कमाई की बात करें, तो केवीआईसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सालाना 231 क्विंटल जैम, जैली और मुरब्बे का उत्पादन होगा और आप इसको 2200 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचते है, तो फिर आपकी लागत लगभग 5,07,600 रुपये आएगी। वहीं, जब आप इसको बेचते है, तो फिर आपको लगभग 7,10,640 रुपये की आमदनी होगी इसका मतलब यह है। कि आपको लगभग 2,03,040 रुपये का मुनाफा होगा।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications