नई दिल्ली, नवंबर 28। आइसक्रीम किसे पसंद नहीं है? हर कोई इसे पसंद करता है। अब आइसक्रीम पार्लर भी भारत जैसी मार्केट में काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। हालांकि भारत कुछ सबसे प्रसिद्ध मिल्क उत्पादों वाला देश रहा है और यह दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है, जहां पश्चिम की तरह कोई आइसपार्लर कल्चर नहीं थी। मगर पिछले कुछ वर्षों में, आइसक्रीम पार्लर आउटलेट्स को जबरदस्त रेस्पोंस मिला है, जिसने इस क्षेत्र के मार्केट लीडर्स को नए आउटलेट खोलने के लिए प्रोत्साहित किया। इन्हीं में से एक है अमूल। यहां हम आपको बताएंगे अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का प्रोसेस।
प्रमुख कंपनियों में शामिल
अमूल देश में आइसक्रीम का प्रमुख ब्रांड रहा है। अमूल दूध उत्पादों में भी मार्केट लीडर है। कंपनी का हेडक्वार्टर गुजरात राज्य के आणंद में है। अमूल का बिजनेस मॉडल अपने सेक्टर में सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी टैगलाइन 'अमूल-द टेस्ट ऑफ इंडिया' बताती है कि यह दूध उत्पादों के बाजार में क्यों आगे है। अमूल अब उन लोगों के लिए बिजनेस का अवसर लेकर आई है जो खुद को इस ब्रांड से जोड़ना चाहते हैं और देश में इसके वितरक बनना चाहते हैं। बता दें कि फ्रेंचाइजी की रॉयल्टी के लिए 2 से 6 लाख रुपये खर्च करके आप अमूल ब्रांड आइसक्रीम पार्लर शुरू कर सकते हैं।
ये है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- आवेदक के पास 50,000 रुपये की रिफंडेबल राशि होनी चाहिए
- आवेदक के पास 200 वर्ग फुट से 400 वर्ग फुट तक की जमीन या किराए की जमीन होनी चाहिए
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए
- आवेदक के पास इनकम का एक स्थिर और अच्छा स्रोत होना चाहिए
क्या है प्रोसीजर
अमूल फ्रेंचाइजी खोलने की प्रोसेस काफी आसान है। आवेदक को पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके पास अपने सभी सही आवश्यक दस्तावेज और आवश्यक पैसा है। आवेदक को पहले सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करना होगा और साथ ही ऊपर बताए गए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। निवेश राशि के अलावा अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना जरूरी है।
रेनोवेशन एक्सपेंस के लिए 1 लाख रुपये
आवेदक को 25000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी, जो कि नॉन-रिफंडेबल है। जबकि रेनोवेशन एक्सपेंस के लिए 1 लाख रुपये और इक्विपमेंट के लिए 75000 रुपये जमा करने होंगे। अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल कियोस्क जैसी अमूल के पास कई प्रकार की फ्रेंचाइजी हैं। प्रत्येक आउटलेट के लिए कंपनी को 2 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर के लिए 5 लाख रुपये
अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर के मामले में 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इसमें ब्रांड सिक्योरिटी में 50,000 रुपये, रेनोवेशन में 4 लाख रुपये और आइसक्रीम के लिए डीप फ्रीजर, डेयरी उत्पादों के लिए विसी कूलर और आवश्यकता के अनुसार कई अन्य उपकरणों के लिए 1.5 लाख रुपये शामिल हैं। बता दें कि अमूल की शुरुआत 1946 में हुई थी। यह एक कोऑपरेटिव ब्रांड है, जिसे एक कोऑपरेटिव संस्था (गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड) द्वारा मैनेज किया जाता है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के आज संयुक्त रूप से गुजरात में 36 लाख दूध उत्पादक हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
