नई दिल्ली, दिसंबर 13। अकसर लोग जॉब छोड़ कर बिजनेस की तलाश में रहते हैं। और हों भी क्यों न आखिर खुद बॉस बनने का अपना मजा है। यदि आप भी किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में है तो ये खबर आपके काम आएगी। दरअसल हम आपको एक ऐस बिजनेस की जानकारी देंगे, जिसमें निवेश कम और पैसा ठीक ठाक है। साथ ही आपको इस बिजनेस से लंबे समय तक कमाई होगी। आज कल इस बिजनेस की मांग भी काफी अधिक है। अगर कोई आगे बताए जाने वाले बिजनेस में मेहनत करता है तो काफी पैसा कमा सकता है। ये बिजनेस गाय के गोबर से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
पशुपालकों के लिए फायदेमंद
आज कल पशुपालकों के पास कमाई के मौके कम हैं। बल्कि कहा जा सकता है उनके पास कमाई के मौके सीमित हैं। वे दूध, घी और दही आदि बेच सकते हैं। पर इनसे होने वाली कमाई कम-ज्यादा हो सकती है। पर एक चीज है जो पशुओं की बेकार जाती है और वो होता है गोबर। पशुओं के ढेर सारे गोबर का अकसर किसान कुछ कर नही पाते। मगर आप सही से इस्तेमाल कर पाएं तो यही गोबर कमाई करा सकता है। आगे जानिए कैसे।
गोबर से लकड़ी
आज के समय में लकड़ी कम होती जा रही है। पूजन सहित ऐसे ढेरों काम होते हैं जिनके लिए शुद्ध लकड़ी चाहिए होती है। ऐसे में गोबर की लड़की एक अच्छा विकल्प है। पूजा के लिए गोबर को काफी शुद्ध माना जाता है। यदि कोई पशुपालक जिसके पास 20-25 पशु हों तो उसके पास रोज काफी गोबर होता होगा। यदि आपके पास गोबर न हो तो किसी डेयरी से खरीद लें। आपको ये 1 रु प्रति पर मिल जाएगा। गोबर से लकड़ी बनाने के लिए आपको भूसा और चाहिए, जो काफी सस्ता मिलता है। इन्हें मिला कर लकड़ी बनाएं और बेच दें।
ऐसे भी होती है कमाई
गोबर से लकड़ी बनाने के अलावा आप गोबर से और भी कई तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। इनमें सूखे गोबर के दिये, सैपलिंग पॉट और कई अन्य चीजें शामिल हैं। इनकी मांग काफी अधिक है। पर इसके लिए आपको गीले गोबर को सूखे गोबर में बदलना होगा। इस प्रोसेस में बहुत सारा गोबर का पानी निकलेगा, जो खेतों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। आप इसे भी बेच कर पैसा कमा सकते हैं।
ऐसे तैयार करें सूखा गोबर
अब सवाल यह है कि गोबर को कैसे सुखाया जाए और फिर सूखे गोबर से कैसे लकड़ी तैयार की जाए। इन दोनों कामों के लिए मशीन चाहिए। इन कामों के लिए मशीन उपलब्ध है। आप गीले गोबर को इस मशीन की मदद से सूखे गोबर में बदल सकते हैं। फिर एक और मशीन आती है, जिसे सूखे गोबर से लकड़ी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
एक घंटे में 1 टन तक सूखा गोबर
एक रिपोर्ट के अनुसार पटियाला, पंजाब के सन्नी ने कुछ साल पहले एक ऐसी मशीन बनाई, जिससे गोबर की लकड़ी बनाई जा सकती है। इस मशीन को हजारों लोग खरीद चुके हैं। सनी ने फिर एक ऐसी मशीन बनाई, जिससे एक घंटे में 1 टन तक सूखा गोबर तैयार हो सकता है। दो मशीनों से आपका बिजनेस शुरू हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications