आज के जमाने में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है. लेकिन बिजनेस शुरू करने से डरता है, क्योंकि इसमें कमाई नौकरी की तरह स्थिर रूप से नहीं होती. इसलिए आज हम एक ऐसा बिजनेस आईडिया लेकर आए है, जिसके लिए आपको बस 3 घंटे देने होंगे और इसमें लागत भी बेहद कम लगती है. आप इस बिजनेस को अपनी नौकरी के साथ साथ भी कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

अगर आप एक ऐसे बिजनेस आईडिया की तलाश में थे, जिसमें लागत भी कम लगे और समय भी ज्यादा ना देना पड़े, तो यह बिजनेस आईडिया आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. आपको इस बिजनेस में हर दिन बस 3 घंटे देने होंगे. इस बिजनेस को आप ऑफिस जाने से पहले या शाम के वक्त भी कर सकते हैं.
हम बात कर रहे हैं, स्प्राउट्स के बिजनेस की. स्प्राउट्स का बिजनेस हमेशा ही डिमांड में रहता है. जब से कोविड-19 आया है, तब से लोग अपनी हेल्थ में ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. ऐसे में लोगों के बीच स्प्राउट्स की भी काफी डिमांड रहती है.
स्प्राउट्स हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. डॉक्टर भी अक्सर स्प्राउट खाने की सलाह देते रहते हैं.
कैसे शुरू करें बिजनेस
इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात है कि आपको इसे शुरू करने के लिए ज्यादा लागत की जरूरत नहीं है. सिर्फ 5000 रुपये में अच्छा खासा स्प्राउट बिजनेस शुरू हो सकता है. आप शुरुआत में किसी छोटी जगह का ही इस्तेमाल करें. एक 4*2 का टेबल काफी रहेगा.
वहीं स्प्राउट जैसे हेल्थी फूड बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको साबुत चना, साबुत मूंग, कॉर्न, खीरे, प्याज टमाटर जैसे साम्रागी की जरूरत पड़ेगी.
स्प्राउट बनाने में बाताई गई साम्रागी भी काफी है. वैसे कई लोग इसमें बहुत सारी चीजें इस्तेमाल भी करते हैं. इसके साथ ही टेस्टी स्प्राउट सिखने के लिए आप यू-ट्यूब से बनाने के तरीकों के बारे में जानकारी ले सकते हैं. यू-ट्यूब में कई तरह की वीडियों अवेलबल है, जो स्प्राउट बनाने के तरीकों के बारे में बताता है. स्प्राउट बिजनेस शुरू करने के लिए सुबह 6 बजे से 9 बजे का समय काफी अच्छा है.
कितनी होगी कमाई
स्प्राउट की एक प्लेट 20 रुपये की बिक जाती है. अगर आप सुबह 6 से 9 के बीच स्प्राउट की 00 प्लेट भी बेच लेते हैं तो हर दिन आपकी 2000 रुपये तक की कमाई हो जाती है. इस हिसाब से आप महीने के 60 हजार रुपये कमाएंगे. वहीं बिजनेस में लगने वाले खर्चो को हटा दिया जाए, तो आप 40 रुपये तक कमा सकते हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
