
Tomato Ketchup Business : आज के समय में लोग बिजनेस की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। छोटा-मोटा ही सही मगर हर कोई अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहा है। बिजनेस आइडिया बहुत सारे हैं, जिनमें कई काम ऐसे भी हैं, जो घर से किए जा सकते हैं। अगर आप भी घर से कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें। यहां आपको एक ऐसे बिजनेस की जानकारी मिलेगी, जिसे घर से ही आसानी से शुरू किया जा सकता है। ये है टोमैटो कैचअप का बिजनेस। इस बिजनेस से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
डिमांड है हाई
टोमैटो कैचअप की भारत में डिमांड बहुत हाई है। टोमैटो सॉस भारत में कई चीजों के साथ इस्तेमाल की जाती है, जिनमें अधिकतर फास्ट फूड शामिल हैं। इसीलिए यह हाई डिमांड वाला प्रोडक्ट है। अब तो लोग घर पर भी कैचअप रखते हैं ताकि इसका इस्तेमाल पराठे, कचौड़ी और समोसे आदि के साथ किया जा सके। अगर आप टोमैटो सॉस बनाने की यूनिट लगा लें तो अच्छा प्रोफिट कमा सकते हैं।
ऐसे शुरू करें ये बिजनेस
अब जानते हैं कि कैचअप बनाने का बिजनेस कैसे शुरू किया जा सकता है। ध्यान रहे कि इसके लिए आपको कम से कम 2 लाख रुपये लगाने होंगे। आपको जिन सामानों की जरूरत होगी, उनमें कैटल, ग्राइंडर मिक्सी, ब्वायलर और कामर्शियल चूल्हा शामिल है। 100 गज की जगह में टोमैटो कैचअप की यूनिट लगाई जा सकती है। जहां तक इस यूनिट को चलाने का सवाल है तो आपको करीब 10 लोगों की जरूरत होगी।
5 लोग बना सकते हैं कैचअप
वैसे तो यूनिट के लिए सिर्फ 5 लोग ही काफी हैं, जो कि कैचअप यूनिट चलाने के लिए ठीक रहेंगे। मगर आपको प्रोडक्ट की मार्केटिंग करनी है तो 4-5 लोग और चाहिए। ऐसे में आपको करीब 10 लोग चाहिए होंगे। यह बिजनेस है खाने-पीने के सेक्टर का, इसलिए आपको लाइसेंस भी लेना होगा।
ऐसे करें लाइसेंस के लिए अप्लाई
जैसा कि हमने ऊपर जिक्र किया है कि टोमैटो कैचप के बिजनेस के लिए आपको लाइसेंस चाहिए होगा। बिना लाइसेंस के यह बिजनेस नहीं किया जा सकता है। इस बिजनेस के लिए आपको लाइसेंस मिलेगा एफएसएसएसआई से। अच्छी और सुविधाजनक बात यह है कि आप कैचअप के बिजनेस के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आपको कहीं नहीं जाना होगा।
कितने दिन में मिलेगा लाइसेंस
जब आप लाइसेंस अप्लाई करेंगे तो ये बहुत जल्दी ही आपको मिल सकता है। आपको कैचअप के बिजनेस के लिए 10-15 दिनों में लाइसेंस मिल जाएगा। एक बार लाइसेंस मिल जाए तो आप अपने कैचअप के प्रोडक्ट को बेच सकते हैं।

सरकार से ले सकते हैं मदद
इस बिजनेस के लिए आपको सरकार से मदद भी मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आपको लोन मिल सकता है। इस योजना के तहत आपको सस्ती दरों पर 50 हजार रु से 10 लाख रु तक का लोन मिल जाएगा। मगर यह ध्यान रहे कि लोन लेने से पहले आपको लाइसेंस दिखाना पड़ेगा। सरकार इस बिजनेस के लिए आपको लोन के जरिए मदद देगी।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications