
Business Idea: अगर आप खेती करते है और आप लीक से हटकर खेती करना चाहते है। जिससे आपकी कमाई बेहतर हो, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस का नाम काले टमाटर का बिजनेस है। बता दें देश में लाल टमाटर के बाद काले टमाटर ने भी दस्तक दे दी है। इस टमाटर की एक खास बात यह भी है कि इसको कैंसर के इलाज में भी उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही यह काले टमाटर अन्य बीमारियों से लड़ने में कारगर है। यह बिजनेस देश में नया है। इस वजह से इस बिजनेस की मांग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर इसके जरिए तगड़ी कमाई कर सकते है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल।
जलवायु काले टमाटर के लिए
काले टमाटर की शुरुआत सबसे पहले इंग्लैंड में हुई थी। इस काले टमाटर की खेती का श्रेय रे ब्राउन को जाता है। काले टमाटर को रे ब्राउन ने जेनेटिक म्यूटेशन के माध्यम से तैयार कर सकते है। इसको यूरोप के बाजार में सुपरफूड कहते हैं। इंडिगो रोज रेड और बैंगनी टमाटर के बीजों को आपस में मिलाया गया और एक नया बीज तैयार किया गया। जिसमें हाइब्रिड टमाटर पैदा हुआ। भारत की जो जलवायु है। यह इंग्लैंड की तरह ही काले टमाटर के लिए भी अच्छा है। यह जो काले टमाटर की खेती है। इसको भी लाल टमाटर की तरह की जाती है। इस किस्म के जलवायु की जो खेती है। यह गरम जलवायु वाला क्षेत्र सही माना जाता है। इसकी खेती के लिए जल निकासी होना बहुत आवश्यक है। वहीं, जमीन का पी. एच. मान 6-7 के बीच होना चाहिए। इस पौधों में लाल रंग के टमाटरों के मुकाबले काफी देर बाद पैदावार होना शुरू होती है।
बुवाई का समय और खासियत
इस काले टमाटर का बुवाई का समय जनवरी महीने का होता है। अगर हम इस काले टमाटर की खासियत की बात करें, तो इसमें लाल टमाटर के मुकाबले ज्यादा औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसको अधिक वक्त तक ताजा रखा जा सकता है। इसका अलग रंग और गुण की की वजह से मार्केट में इसकी कीमत अधिक होती है। यह टमाटर बाहर से काला और अंदर से लाल होता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप काले टमाटर की खेती करते है, तो फिर इसमें आपको सिर्फ उतना ही खर्च आने वाला है। जितना खर्च आपको लाल टमाटर की खेती करने में आता है। अगर आप काले टमाटर की खेती करते है, तो फिर आपको केवल बीज का पैसा ज्यादा लगता है। अगर हम काले टमाटर की खेती से सारे खर्चे को निकालकर बात करें, तो आप आराम से प्रति हेक्टेयर लगभग 4 लाख रु से 5 लाख रु का मुनाफा हो सकता है। अगर आप काले टमाटर को पैकिंग और ब्रांडिंग करते है, तो फिर आप अपने मुनाफे को और बढ़ा सकते हैं। आप इसको पैकिंग कर सकते है और महानगरों में बिक्री के लिए भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
