नई दिल्ली, अगस्त 24। भारत सरकार कृषि के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बहुत सी योजनाएं चला रही है। ऐसे में यदि आप भी खेती करके एक बेहतर कमाई करना चाहते है तो फिर आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे है ये आइडिया है मशरूम की खेती का। इसे आप घर की चार दीवारी में भी कर सकते है। इसकी खेती करने के लिए आपको ट्रेनिंग की भी जरूरत होगी। आप इसकी खेती को 5 हजार रूपये लगा कर भी शुरू कर सकते है। पिछले कुछ वर्षो में मशरूम की मांग बहुत अधिक बढ़ी है। जिस वजह से मशरूम की खेती का बिजनेस आपके लिए एक फायदे वाला बिजनेस हो सकता है।
कैसे करें मशरूम की खेती
इसकी खेती अक्टूबर से मार्च के बीच की जाती है। खाद बनाने के लिए गेहूं या चावल के भूसे को कुछ केमिकल्स के साथ मिलाकर कंपोस्ट खाद तैयार किया जाता है। इस खाद को तैयार होने में लगभग 1 महीने का व्यक्त लगता है। इसके बाद किसी सक्त जगह पर 6-7 इंच मोटी परत बिछा कर उसमे मशरूम के बीज लगाए जाते है, जिसे स्पॉनिंग भी कहते हैं। बीज को कंपोस्ट से ढक दिया जाता है। लगभग 50 दिनों के बाद मशरूम काट कर बेचने लायक हो जाती है। मशरूम की खेती खुले में नही होती इसकी खेती आप एक कमरे में भी कर सकते है।
आप ट्रैनिंग भी ले सकते है इसकी
लगभग सभी कृषि रिसर्च सेंटरों और एकग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज में मशरूम की खेती की ट्रेनिंग दी जाती है। यदि आप इसकी खेती को एक बड़े स्तर में करना चाहते है तो ये बेहतर होगा कि आप इसकी ट्रेनिंग ले सकते हो। इसकी खेती के लिए जगह कि बात करें तो प्रति वर्ग मीटर में 10 केजी मशरूम आराम से पैदा किया जा सकता है।
कितना होगा मुनाफा
इसकी खेती से मुनाफे की बात करें तो मशरूम की खेती एक बेहतर मुनाफे वाला बिजनेस है आप इस बिजनेस से आपकी लागत का 10 गुना तक मुनाफा कमा सकते है।आप इसको आप पास के सब्जी मंडी या होटल्स में बेच कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इसे ऑनलाइन सब्जी सेल करने वाली वेबसाइट के माध्यम से भी बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
