नई दिल्ली, जून 24। भारत की एक बड़ी आबादी है जो नौकरी मात्र से अच्छी कमाई नहीं कर पाती है। अगर आप भी अपनी नौकरी के इनकम से संतुष्ट नही है और नौकरी के साथ कुछ अलग से भी कमाने के साधन के तलाश में है तो आज हम कुछ ऐसे ही बिजनेस आइडियाज की बात करेंगे जिसे आप आसानी से अपनी नौकरी के साथ-साथ कर सकते है। ये सारे बीजनेस बेहद ही कम लागत और कही भी में शुरू किए जा सकते है। अगर इस कामों में आपकी मेहनत रंग लाती है तो ये पार्ट टाइम काम अच्छी कमाई के साथ एक फुल टाइम बिजनेस में बदल सकते है।
घर में बेकरी ( होम बेकरी)
बेकरी के आइटम हमेशा से ही लोगों में लोकप्रिय रहे हैं। अगर आपमें बेकरी प्रोडक्ट बनाने का स्किल्स है तो यह आपके लिए लाइफ चेंजर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपने बनाए हुए कुछ बेकरी आइटम का प्रचार सोशल मीडिया पर करना होगा। शुरू में यह काम आपको रेगुलर तौर पर नहीं करना है। जब आपको आर्डर आए तो आप बेकरी प्रोडक्ट को अपने घर पर बनाएं और डिलीवर कर दें। इस बिजनेस के लिए आपको थोड़ा धन बेकरी आइटम के रॉ मैटेरियल पर खर्च करना होगा। अगर वाकई आपका बेकरी स्किल बेहतरिन रहा तो बहुत ही जल्द आपको आर्डर मिलने लगेंगे। सोशल मीडिया पर प्रचार और बेहतर बेकिंग कौशल आपको एक अच्छी कमाई दे सकते है।
डांस क्लासेस
डांस टीचर या कोरियोग्राफर की डिमांड बड़े शहरों में ही नहीं छोटे शहरों और कस्बों में भी बढ़ने लगी है। अगर आप में डांस में महारत रखते है तो जहा भी आप जॉब कर रहे है वहा आपको डांस क्लासेस लेना शुरू कर देना चाहिए। सुबह या शाम को 2-3 घंटे एक्स्ट्रा दे कर आप एक अच्छी कमाई कर सकते। आप अपना खुद का भी डांस क्लास खोल सकते है। डांस क्लास शुरू करने के लिए ज्यादे इनवेस्टमेंट की जरूरत नही पड़ेगी। आजकल, सास्कृतिक कार्यक्रम, स्टेज प्रोग्राम और शादियों में भी डांस कोरियोग्राफर की मांग तेजी से बढ़ी है। डांस सिखाना कमाई का अच्छा और टिकाऊ विकल्प है।
कुकरी ब्लागिंग
सोशल मीडिया ने तमाम लोगों के कौशल और सपनों को एक नया पंख दिया है। लोग वीडियो ब्लागिंग कर के हजारों- लाखों की कमाई कर रहे हैं। अगर आप में खाना बनाने का गुण है। आप आए दिन बेहतरीन डिश बनाते है और नए तरह की पकवान बनाने की क्षमता रखते तो आप कुकिंग वीडियो बना कर कमाई कर सकते है। बुकिंग से संबंधित वीडियो बनाने के लिए आपको बस अपना फोन चाहिए होगा। लोगो को डिश बनाने के तरीके बताएं और ढेर सारा पैसा कमाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications