Moving Restaurant Business Idea: आजकल सबसे बड़ी चीज पैसा है और इसे कमाने के लिए कुछ भी बिजनेस छोटा नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। अगर आप खुद नौकरी करते हैं या फिर अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाह रहे हैं तो मोबाइल फूड वैन का बिजनेस आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे गांव से लेकर शहर में कहीं भी शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस की सबसे सही बात यह होती है कि इसे जरूरत और मौके के हिसाब से एक से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं।
अगर आपने दुकान खोली है तो लोगों को आपकी दुकान पर आना पड़ेगा। लेकिन अगर अपने मोबाइल वैन का फूड बिजनेस खोला है तो आप लोगों तक अपना टेस्टी और लजीज खाना पहुंचा सकते हैं। इसमें आपको अपने फूड का थीम भी सेट करना होगा और उसे दूसरे रेस्टोरेंट से थोड़ी सस्ती कीमत पर अगर देंगे तो आप काफी जल्दी फेमस भी हो सकते हैं और महीने में लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।

आपको बता दें की मोबाइल फूड बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिससे तुरंत ही कमाई शुरू हो जाती है। आप किसी भी मेट्रो सिटी में हो या टाउन एरिया में ऐसी जगह पर जहां गाड़ी पार्क की जा सकती है, इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। हालांकि इसे शुरू करने के लिए कुछ स्पेशल परमिट और लाइसेंस की जरूरत भी पड़ती है।
आप पहले से ही खाने को पूरी तरह या आधा इसके बाद आप इसे फूड वैन में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं। इस वैन में रखे हुए खाने को आप किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में लेजाकर बेच सकते हैं। भारत में कॉन्सेप्ट तो काफी पहले आया था पर बड़े लेवल पर इसे लोगों द्वारा अपनाया नहीं जा रहा था। लेकिन अब इस बिजनेस में सफलता मिलने लगी है और लोगों को अच्छा खासा प्रॉफिट भी हो रहा है। यही कारण है कि अब लोग रेस्टोरेंट के मुकाबले फूड वैन को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। इनकी मदद से लोगों की फूड स्टाइल में बदलाव हुआ है और खाने-पीने का तरीका भी काफी हद तक चेंज हो गया है।
अगर आप ऑफिस के पास अपने फूड वैन को लगाते हैं, तो इसमें घर का शुद्ध और सेहतमंद खाना रख सकते हैं। वहीं अगर आप किसी स्पेशल जगह पर या विशेष मौके पर खाना सर्व करना है, तो आप इस वैन में अपने फूड मेनू को चेंज कर सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा बेहतर चीज होती है खाने की क्वालिटी अगर खाने की क्वालिटी बेहतर है तो लोग आपके पास जरूर आएंगे और आपका बिजनेस धड़ल्ले से चलेगा।
आपको बताते चलें कि एक रेस्टोरेंट खोलने के मुकाबले फूड वैन बिजनेस शुरू करने में काफी कम लागत आती है। इस वैन को शुरू करने के लिए फूड रेग्युलेटर एफएसएएसएआई से लाइसेंस लेना पड़ेगा। इसके अलावा आपको फूड वैन खड़ी करने के लिए आपको आरटीओ ऑफिस से भी इजाजत लेनी पड़ती है।
फूड वैन बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 3 से 8 लाख रुपए तक का खर्चा लग सकता है। लेकिन जब एक बार सेट हो जाएगा तो उसके बाद आप 1 महीने में हजारों क्या लाखों रुपए तक कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
