Supari Farming Business Idea: सुपारी की खेती करके आप बड़ी आसानी से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो इसे अपने साइड बिजनेस की तरह भी बना सकते हैं और इससे आपको 1 साल में लाखों रुपए की जबरदस्त कमाई होगी। हालांकि इसके लिए आपको शुरू में कुछ दिन इंतजार जरूर करना पड़ेगा। जी हां भारत के बाजार में पूजा हो या फिर पान या तंबाकू के साथ खाना हो सुपारी का इस्तेमाल हर जगह किया जाता है।
सुपारी में कई सारे गुण भी पाए जाते हैं और यही कारण है कि इसके डिमांड भारत में काफी ज्यादा है। फिलहाल आपको सुपारी 500 से 800 रुपए प्रति किलो तक की कीमत पर मिलती है, ऐसे में आप जितने ज्यादा पेड़ लगाएंगे आपके फायदा होने का चांस उतना ज्यादा होगा।

आइए आज आपको इस आर्टिकल में सुपारी की खेती से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में बताते हैं ताकि आप यह खेती शुरू करके अच्छे खासे पैसे कमा सकें।
कैसे होते हैं सुपारी के पौधे
सुपारी के पौधे को पहले नर्सरी में उगाया जाता है फिर इनकी रोपाई की जाती है। यह पेड़ काफी ज्यादा लंबे होते हैं और देखने में नारियल के पेड़ की तरह होते हैं। एक एवरेज सुपारी के पेड़ की लंबाई 50 से 60 फीट तक की हो सकती है। एक बार लगाए जाने के बाद सुपारी का पेड़ पूरी तरह से फल देने में करीब 7 से 8 साल तक का समय लेता है।
एक बार पेड़ पूरी तरह से बड़ा हो जाए तो उसमें हर साल कई किलो सुपारी मिलती है निकलती है, जिनसे जबरदस्त फायदा होता है। विशेषज्ञ बताते हैं की सुपारी का पौधा लगातार 70 साल तक फल दे सकता है। ऐसे में आप इसे एक बार लगा दें तो बुढ़ापे में आप इसके फल बेचकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं और आपको पेंशन के मुकाबले एक्स्ट्रा इनकम भी मिलती है।
खेती करते वक्त ध्यान रखें यह बात
कोई भी खेती शुरू करने से पहले सबसे पहले उसे फल या फिर फसल की जलवायु के बारे में ध्यान देना चाहिए। सुपारी की खेती को किसी भी मिट्टी में आसानी से किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए चिकनी और दोमट मिट्टी को काफी बेहतर माना जाता है।
दूसरी बात सुपारी की खेती की करते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि जिस भी खेत में इसके पेड़ लगाए गए हैं वहां पर पानी निकालने की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा जल भराव सुपारी के लिए फायदेमंद नहीं होता है।
कैसे शुरू करनी है खेती
आपकी जानकारी के लिए बता दें की सबसे पहले सुपारी के पौधे के बीच बोए जाते हैं और इन्हें नर्सरी में उगाया जाता है। फिर जब यह पौधे थोड़े बड़े और बेहतर हो जाते हैं, तो इनकी रोपाई बड़ी आसानी से खेतों में कर दी जाती है।
इन पौधों को ऐसी जगह पर लगाया जाता है जहां पर पानी का फ्लो बरकरार रहता है और पानी टिकता नहीं है। आमतौर पर लोग जुलाई के महीने में सुपारी के पौधे लगाते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इसमें आप जितनी नेचुरल खाद का इस्तेमाल करेंगे आपको उतना बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
होगी मोटी कमाई
अगर आप नौकरी कर रहे हैं और गांव की जमीन खाली है तो आप उसमें सुपारी की खेती करवा सकते हैं। यह बिजनेस आइडिया आपके लिए एक इन्वेस्टमेंट होगा जो आपको 7 साल के बाद 70 साल तक लगातार लाखों रुपए का प्रॉफिट देगा।
इस समय मार्केट में सुपारी की कीमत 400 से लेकर 800 रुपए प्रति किलो तक की है। ऐसे में अगर हम एक पेड़ सुपारी से 50 किलो सुपारी भी निकाल लेते हैं, तो 400 प्रति किलो की दर से 20000 रुपए तक का मुनाफा हो सकता है। ऐ
से में अगर आपने 100 पेड़ लगाए हैं तो बड़ी आसानी से 200000 लख लख रुपए कमा सकते हैं। हालांकि प्रोडक्शन और कीमतें दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और ऐसे में आपका प्रॉफिट भी बढ़ जाता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
