नई दिल्ली, मई 30। केंद्र ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण आई आर्थिक अड़चनों के बीच अपनी इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के दायरे का और विस्तार करने का ऐलान किया है। 'ईसीएलजीएस 4.0' के तहत अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल कॉलेजों को ऑन-साइट ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स स्थापित करने के लिए दिए गए 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर 100 फीसदी गारंटी कवर दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके लिए ब्याज दर 7.5 प्रतिशत तय की गई है।

छोटे बिजनेसों को मिलेगा एक्स्ट्रा लोन
केंद्र सरकार छोटे व्यवसायों को उनकी लोन सीमा का 30 प्रतिशत फीसदी अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति देगी। यह पिछले साल घोषित 20 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक होगा। योजना के तहत पिछले साल के छोटे बिजनेसों को दिए गए 3 लाख करोड़ रुपये (41 अरब डॉलर) के लोन का अब और विस्तार किया जाएगा। ईसीएलजीएस की वैधता 30 सितंबर 2021 तक या 3 लाख करोड़ रुपये की गारंटी जारी होने तक बढ़ा दी गई है। योजना के तहत 30 दिसंबर तक लोन आवंटन की अनुमति होगी।
मिलेगी लोन की ज्यादा अवधि
उधारकर्ता जो 05 मई 2021 के आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार रिस्ट्रक्चरिंग के लिए पात्र हैं और उन्होंने चार साल के कुल कार्यकाल के 'ईसीएलजीएस 1.0' के तहत लोन लिया था, जिसमें 36 महीनों बाद मूलधन और ब्याज के पुनर्भुगतान के साथ, पहले 12 महीनों के दौरान केवल ब्याज की चुकौती शामिल है, अब अपने ईसीएलजीएस लोन के लिए पांच साल की अवधि का लाभ उठा सकेंगे।
ये भी होंगे फायदे
- 5 मई, 2021 के आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार रिस्ट्रक्चरिंग के साथ, ईसीएलजीएस 1.0 के तहत कवर किए गए उधारकर्ताओं को 29 फरवरी 2020 तक बकाया राशि के 10% तक की अतिरिक्त ईसीएलजीएस सहायता
- ईसीएलजीएस 3.0 के तहत पात्रता के लिए बकाया 500 करोड़ रुपये की मौजूदा सीमा को हटा दिया जाएगा। प्रत्येक उधारकर्ता के लिए अधिकतम अतिरिक्त ईसीएलजीएस सहायता 40 प्रतिशत या 200 करोड़ रुपये (जो भी कम हो) तक सीमित होगी
- सिविल एविएशन सेक्टर ईसीएलजीएस 3.0 के तहत पात्र होगा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
