नई दिल्ली, जुलाई 23। चाहे आप महिला हो या पुरुष सभी को सुंदर दिखना पसंद हैं। भारत में तेजी से शहरीकरण बढ़ रहा है और इसके साथ-साथ कामकाजी लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। कामकाजी लोग सुंदर और अच्छा दिखने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक ब्यूटी और वेलनेस से संबंधित प्रोफेशनल की मांग बढी है। बढ़ती मांग और भविष्य की स्थिति को देखकर ब्यूटी पार्लर का काम शुरू करना एक बेहतर विकल्प है। आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन भी ले सकते है।
तेजी से बढ़ रही है मांग
ब्यूटी प्रोडक्ट और ब्यूटी पार्लर का मार्केट पिछले पांच सालो में तेजी से बढ़ा है। आजकल गांवों से लेकर हर छोटे-बड़े शहरों तक ब्यूटी पार्लर खुलने लगे हैं। अब हर जगह शादीयों या कोई भी पर्व से पहलो महिलाए ब्यूटी पार्लप जरूर जाती है। पुरुषो में भी ब्यूटी को लेकर क्रेज है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सौंदर्य का बिजनेस अमेरिका और यूरोपीय बाजारों की तुलना में दोगुना तेजी से विकसित हो रहा है।
छोटे स्तर पर भी कर सकते है शुरूआत
आपको ब्यूटी पॉर्लर खोलने के लिए दूर शहर में जाने की जरूरत नहीं है आप अपने आस-पास के किसी बाजार में वहा दुकान की संभावनाओं की जांचकर बिजनेस शुरु कर सकते हैं। ब्यूटी पार्लर का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको किसी बड़े फंड की जरुरत नहीं है आप इसकी शुरूआत छोटे स्तर पर भी कर सकते हैं।
अच्छी सर्विस और प्रोडक्ट बनाते हैं कामयाब
शुरुआत में आपको सर्विस की प्राइस हाई रखने की बजाय क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। पार्लर में प्रोफेशनल वर्कर रखें, और ग्राहको का फिडबैंक जरुर ले, अगर आपको अपने पार्लर बिजनेस को सफल बनाना है, तो ग्राहकों को सही सर्विस देने में किसी भी तरह की कमी नहीं करें। आपको कुछ महीनों तक मुनाफा को छोड़कर कस्टमर्स बनाने पर ध्यान देना होगा। पार्लर में हमेशा अच्छे ब्रांड का इस्तेमाल करें।
कितने पैसो की पड़ेगी जरूरत
इस बिजनेस को एक अच्छे स्तर पर शुरू करने के लिए आपके कम से कम 3 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। 2 लाख रुपये से अधिक मशीनरी, इक्विपमेंट पर खर्च करना होगा बाकी आप बिजनेस शुरू करने के अन्य जरूरतो पर खर्च करेंगे। आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम से तहत गैर-कॉर्पोरेट छोटे उद्यमों को शुरू करने या उसके विस्तार के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
