Business Idea : भारत में एक बड़ी आबादी खेती-किसानी के माध्यम से अपना पेट पालती है। आज के समय में खेती को लेकर एक आम धारणा यह बन गई है कि अब खेती में मुनाफा नहीं है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नही है अगर आप खेती के माध्यम से बेहतर कमाई करना चाहते हैं तो फिर आप बांस की खेती कर सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
बांस की खेती के लिए सरकार को तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है। एमपी की शिवराज सरकार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही है। इसको हरा सोना भी कहा जाता है। इस फसल को आप एक बार लगाकर सालों साल एक मोटा मुनाफा कमा सकते है। इसकी की खेती में खर्च कम और मेहनत कम है। वही, मुनाफा तगड़ा होता है।

बांस के पौधे को आप किसी भी नर्सरी से खरीदकर लगा सकते हैं। आपको बांस की खेती के लिए भूमि को तैयार करने की जरूरत नहीं होती है। आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है कि मिट्टी काफी अधिक रेतीली नहीं होनी चाहिए।
बांस की रोपाई 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर की जा सकती है। इसके बाद आप इसमें गोबर की खाद को डाल सकते हैं। आप इसमें रोपाई के तुरंत बाद पौधे को पानी दें और आपको एक महीने तक डेली पानी देते रहें। इसके बाद आपको 6 महीने के बाद हफ्ते में एक बाद इसमें एक हफ्ते में पानी दें। अगर हम एक हेक्टेयर जमीन में बांस के 625 पौधे लगाए जा सकते हैं।
बांस के पौधे की ग्रोथ 3 महीने में होने लगती है। इसकी वक्त वक्त पर बांस के पौधों की कटाई-छंटाई करनी पड़ती है। इसकी फसल 3 से 4 वर्ष में तैयार हो जाती है। बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने देश में वर्ष 2006-7 में राष्ट्रीय बांस मिशन शुरू किया था।
सरकार इस फसल के लिए सब्सिडी भी देती है। इसका इस्तेमाल बांस बनाने के लिए तो किया ही जाता है इसके साथ ही इसका इस्तेमाल कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए भी किया जाता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इसका इस्तेमाल कई सजावटी वस्तुओं के लिए भी किया जाता है।
इसकी खेती से कमाई की बात करें तो फिर बांस की फसल की 40 वर्ष तक चलती रहती है। इसमें 2 से 3 वर्ष तक मेहनत करने के बाद कई वर्षों तक बेहतर कमाई की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आप इसकी खेती से 4 वर्ष में 40 लाख रुपये कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications