नयी दिल्ली। देश में एक से एक सस्ती बाइक उपलब्ध है। टीवीएस, हीरो और बजाज की सस्ती बाइकें काफी पसंद भी की जाती हैं। मगर यदि आप हल्की और सस्ती बाइक के बजाय एक भारी और महंगी बाइक कम बजट में खरीदना चाहते हैं तो हम आपको इसका उपाय बताएंगे। दरअसल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको महंगी बाइकें भी सस्ते में मिलेंगी। मगर ये सेकंड हैंड बाइक होंगी। हालांकि बाइक की कंडीशन धांसू होती है। इस समय बजाज की एवेंजर 220 बाइक यहां काफी सस्ते में मिल रही है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
कहां मिल रही सस्ते में बजाज एवेंजर
बजाज एवेंजर 220 शानदार लुक काफी महंगी बाइक है। नयी बजाज एवेंजर 220 की कीमत करीब 1.5 लाख रु है। मगर आपको ये केवल 53000 रु में मिल जाएगी। जिस सेकंड हैंड बाइक प्लेटफॉर्म की हम बात कर रहे हैं वो है क्रेडआर। क्रेडआर पर पुराने स्कूटरों और बाइकों को एक दम नयी कंडीशन में करके बेचा जाता है। यहां आपको बजाज के अलावा हीरो, होंडा, टीवीएस और यमाहा की बाइकें भी मिल जाएंगी।
कितनी चली है बजाज एवेंजर 220
इस समय बजाज एवेंजर 220 का जो मॉडल उपलब्ध है वो सिर्फ 12435 किमी चला है। एक और अच्छी बात ये है कि बाइक को पहला मालिक बेच रहा है। इस बाइक में 220 सीसी का धांसू इंजन दिया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक (https://www.credr.com/all-used-bikes-in-Delhi-NCR-Kondli-Extension/Bajaj-Avenger-220/17356) पर जा सकते हैं।
कैसे खरीदें बाइक
आप चाहें तो ये बजाज एवेंजर 220 आपके घरे के दरवाजे पर आ सकती है। इसके लिए आपको 399 रु का डिलिवरी चार्ज देना होगा। आपके पास शोरूम में जाकर खरीदने का भी ऑप्शन है। बाकी यदि आप ये बाइक खरीदना चाहें तो ऊपर दिए गए लिंक पर नाम, मोबाइल नंबर और पिनकोड दर्ज करें। फिर कंपनी आपको बाकी जानकारी देगी।
बजाज एवेंजर 220 का दमदार इंजन
बता दें कि बजाज ने एवेंजर 220 को 2020 में बीएस-6 इंजन वेरिएंट में पेश किया था। सिंगल सिलेंडर ट्विन स्पार्क ऑयल कूल्ड इंजन से लैस इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला कैटालिटिक कनवर्टर भी दिया गया है। बाइक में मौजूद इंजन 7508 आरपीएम पर 18.7 बीएचपी की अधिकतम पावर और 7000 आरपीएम पर 17.5 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
जानिए बजाज एवेंजर 220 के बाकी फीचर्स
बजाज एवेंजर 220 के बाकी फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और पीछे की तरफ एडजेस्टेबल ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही आपको सिंगल चैनल एबीएस (एंटी-ब्रेक सिस्टम) भी मिलेगा। इस बीच बजाज ऑटो की जनवरी में कुल बिक्री बढ़ी। कंपनी की कुल बिक्री में 8 फीसदी की वृद्धि हुई। कंपनी ने जनवरी 2020 में 3.94 लाख यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2021 में 4.25 वाहन बेचे। कंपनी की कुल दोपहिया सेल्स 16 फीसदी बढ़ कर 3.84 लाख यूनिट्स रही। दोपहिया वाहनों का निर्यात 30 फीसदी बढ़ कर 2.27 लाख यूनिट्स रहा। पिछले महीने बजाज ऑटो की कुल घरेलू सेल्स में 11 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं कंपनी का निर्यात 26 फीसदी बढ़ा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
