नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर के कारोबारियों का बिजनेस बढ़ाने के लिए अमेजन ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के जरिए 10 राज्यों में एमएसएमई सेक्टर की निर्यात क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। अमेज़न इंडिया सीआईआई के साथ मिलकर 10 राज्यों में एमएसएमई को अपने कारोबार का भारत और विश्व स्तर पर विस्तार करने के लिए ट्रेनिंग देगी। ये कारोबारों को टेक्नोलॉजी से फायदा उठाने में भी मदद करेगी ताकि भारत में वे ई-कॉमर्स के जरिए ग्राहकों को तक आसानी से पहुंच सकें।

कैसी होगी ट्रेनिंग
अमेजन और सीआईआई एमएसएमई को ऑनलाइन सामान बेचने में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण, कार्यशाला और मास्टरक्लास आयोजित करेंगी। जनवरी 2020 में अमेजन ने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। इनमें 1 करोड़ एमएसएमई को डिजिटल बनाना, ई-कॉमर्स निर्यात में 10 अरब डॉलर लगाना और 2025 तक 10 लाख नौकरियां पैदा करना शामिल है। इन दोनों पक्षों के बीच करार पर हस्ताक्षर 17वें सीआईआई ग्लोबल एसएमई बिजनेस समिट में हुए हैं।
निर्यात पर ध्यान
अमेज़न और सीआईआई देश भर में एमएसएमई के लिए निर्यात को आसान बनाने के लिए एक विशेष निर्यात मॉड्यूल बनाने के लिए भी काम करेंगे। एमएसएमई को रोजगार और इकोनॉमी के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 5 सालों में टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स सेक्टर में ग्रोथ और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लाखों एमएसएमई की सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीआईआई और अमेजन नियमित रिपोर्ट भी पब्लिश करेंगे जिसमें एमएसएमई के लिए बाजार विश्लेषण शामिल होगा।
कब से शुरू होगी ट्रेनिंग
इस प्रोजेक्ट को जनवरी 2021 से शुरू किया जाएगा और जून 2021 से एमएसएमई की ट्रेनिंग शुरू होगी। बता दें कि सीआईआई के साथ पार्टनरशिप के अलावा अमेजन इंडिया एमएसएमई के लिए एक और कदम स्पेशल इवेंट आयोजित करने जा रही है। कंपनी अपने सेल इवेंट (स्मॉल बिजनेस डे 2020) का चौथा एडिशन लेकर आने वाली है। ये इवेंट 12 दिसंबर को आयोजित होगा। इस इवेंट में स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों, कारीगरों, बुनकरों और स्थानीय दुकानों के उत्पाद खरीदे जा सकते हैं। इससे छोटे कारोबारों को बिजनेस ग्रोथ बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
