नई दिल्ली, जुलाई 19। यदि आप कोई व्यापार शुरु करने का विचार कर रहे है। जिस व्यापार से आप अच्छा मुनाफा कमा सको तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। इस व्यापार से आप लखपति बन सकते हैं। इस बिजनेस की शहर से लेकर गांवों तक भारी मांग रहती है। यह व्यापार है, पौष्टिक आटे का बिजनेस। इस व्यापार को बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू किया जा सकता है। मार्केट में हेल्थ सप्लीमेंट के तौर पर खाद्य पदार्थें की इस समय बहुत अधिक मांग है। पौष्टिक आटा इसी कैटेगरी का बिजनेस है। इसके फेल होने की चांस बहुत कम है। इस आटे से इम्युनिटी बढ़ती है। इसके साथ ही मोटापा और कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं शुगर और बीपी के मरीजों के लिए यह आटा फायदेमंद है।
पौष्टिक आटा बनाने की प्रक्रिया
पौष्टिक आटा तैयार करने के लिए गेहूं को अंकुरित करना है। 12 घंटे तक पानी में रखने के बाद गेहूं को निकाल कर 12 घंटे छाया में रखना होता है। इसके बाद गेहूं सुखा कर पीसना होता है। 700 ग्राम आटे में 50 ग्राम सहजन के पत्ते का पाउडर, 100 ग्राम जई का अटा, 50 ग्राम भूनी हुई तीसी का पाउडर, 50 ग्राम मेथी पत्ते का पाउडर या मेथी का पाउडर, 25 ग्राम अश्वगंधा और 25 ग्राम दालचीनी का पाउडर डालना होता है। जिससे आटा पोष्टिक होता है।
कमाई कितनी होगी
यह पौष्टिक आटा थोक भाव में 50 रुपये और रिटेल में 60 रुपये के रेट में बिकेगा। लागत 30 रुपये तक आएगी। पांच रुपये प्रचार पर खर्च होगा। इस तरह से 15 रुपये प्रति किलो की बचत होगी। 1 लाख रुपये लगाकर इस व्यापार को शुरू किया जा सकता है और 50,000-60,000 रुपये तक हर महीने कमाई हो जाएगी।
यहां से मिलेगा सर्टिफिकेशन
इस पौष्टिक आटा को तैयार करने से पहले आपको फार्मूलेशन में सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीटीट्यूट-मैसूर और नेशनल इंस्टीटीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंड इंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट, कुंडली-हरियाणा से सहयोग लिया जा सकता है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग से रजिस्ट्रेशन और फूड सेफ्टी एंड स्टैँडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया से लाइसेंस लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
