नई दिल्ली, सितंबर 29। क्या आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं? या जॉब चेंज करना चाहते हैं? या फिर एक कारोबार शुरू करना चाहते हैं? या आप किसी काम की तलाश में हैं? अगर इनमें से एक भी सवाल का जवाब हां है तो आपके लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल हम आपको एक ऐसे कमाई के बारे में बताएंगे, जिससे आप बेहद कम घंटों में काम करते मौटा पैसा कमा सकते हैं।
अमेजन देती है
जिस काम की बात हम करने जा रहे हैं उसका मौका दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन देती है। इस काम के तहत आप सिर्फ 4 घंटे काम करके महीने में 60,000 रुपये तक कमा सकते हैं। आप फुल टाइम के अलावा पार्ट टाइम काम करके भी आप अच्छे खासे पैसे छाप सकते हैं। इस तरह आपको पूरे दिन न काम करना है, जबकि कमाई अच्छी है।
डिलीवरी ब्वॉय और डिलीवरी गर्ल
बता दें कि अब ऑनलाइन शॉपिंग का बिजनेस काफी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अमेजन चाहती है कि हर एरिया में उसके डिलीवरी ब्वॉय या डिलीवरी गर्ल हों। उन्हें डिलीवरी ब्वॉय या डिलीवरी गर्ल की जरूरत होती है। डिलिवरी ब्वॉय अमेजन के वेयरहाउस से पार्सल लेता है और उसे उस व्यक्ति घर या दिए गए पते पर पहुंचाता है, जो उसने दर्ज कराया हो। एक डिलीवरी ब्वॉय को दिन में 100 से 150 पैकेज डिलीवर करने होते हैं।
दिल्ली में 18 सेंटर
अमेजन के भारत में आज के समय में हर शहर में सेंटर हैं। दिल्ली की ही बात करें तो अमेजन के करीब 18 सेंटर राजधानी में मौजूद हैं। बाकी शहरों में भी कंपनी ने अपने सेंटर खोल रखे हैं। बस करना ये होता है कि पैकेज को सही एड्रेस पर पहुंचाना है। यही काम होता है।
4 घंटे करना होगा काम
खास बात यह है कि अमेजन में बतौर डिलिवरी ब्वॉय या गर्ल आपको पूरे दिन काम नहीं करना। वैसे तो अमेजन का डिलिवरी टाइम सुबह 7 बजे से शाम 9 बजे तक होता है। मगर जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के डिलीवरी ब्वॉयज के मुताबिक वे एक दिन में लगभग 4 घंटे काम करते हैं और इतनी देर में 100-150 पैकेज दिए गए एडरेस पर पहुंचा देते हैं।
डिग्री की जरूरत नहीं
अमेजन में डिलिवरी बॉय बनने के लिए आपके पास कोई खास डिग्री हो ऐसी कोई जरूरत नहीं है। हां आपके पास बाइक या स्कूटर का होना जरूरी है। इसके जरिए आप आसानी से पैकेज डिलीवर कर सकेंगे। ये कंपनी की रिक्वायरमेंट है। दूसरी बात की आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई
यदि आप डिलिवरी ब्वॉय के काम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सीधे अमेजन की साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए डायरेक्ट लिंक (https://logistics.amazon.in/applynow) ये है।
कितनी होगी कमाई
कमाई पर नजर डालें तो वैसे तो इस काम में फिक्सड सैलरी करीब 15 हजार रुपये है। पर एक पैकेट पर 10 से 15 रुपये अतिरिक्त मिलते हैं। यदि आप महीने भर काम करें और रोज 100 पैकेज भी डिलीवर कर दें तो 60000 रु तक महीना कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
