
Business Idea : आज के समय में कई सारे किसान है। जो ट्रेडिशनल खेती को छोड़कर नए तरीके से कई तरह की फसलों की खेती कर रहे हैं और एक बेहतर कमाई कर रहे है। अगर आप भी किसी ऐसी ही फसल की खेती करना चाहते है। जिससे आपकी भी कमाई तगड़ी हो, तो फिर आज हम आपको एक बेहद ही शानदार आइडिया बताने जा रहे है। हम आपसे एलोवेरा की खेती के बारे में बात कर रहे है। ऐलोवेरा की खेती की एक बेहद खास बात ये है कि इसकी मांग मार्केट में हमेशा रहती है। ऐसे में अगर आप इसकी खेती करते है, तो फिर आपको बेहतर मुनाफा हो सकता है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
बाजार में एलोवेरा की मांग हमेशा रहती है
एलोवेरा का उपयोग फिटनेस, हर्बल प्रोडक्ट्स, दवा-औषधी और सौंदर्य प्रसाधन आदि में किया जाता है। कई सारी बड़ी कंपनियां है। जो एलोवेरा को अधिक कीमत में खरीदने में तैयार है। बता दें देश-विदेश में ऐसी कई कंपनियां है। जिनको अपनी मांग के अनुसार, एलोवेरा की खेती नहीं होने के वजह से अच्छी क्वालिटी वाला एलोवेरा नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से इसकी खेती एक मुनाफे का बिजनेस हो सकता है। अगर आप कंपनी की जितनी मांग है। उनके मांग के मुताबिक, अच्छी क्वालिटी वाले एलोवेरा का उत्पादन करते हैं, तो फिर आप इसके माध्यम से लाखों रु की कमाई कर सकते है।
इस तरह शुरू करें एलोवेरा की खेती
अगर आप एलोवेरा को खेती करते है, तो फिर इसमें एक फायदे वाली बात है। कि आपको इसके लिए अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। आप एलोवेरा की खेती को रेतीली और दोमट मिट्टी में भी कर सकते है। आप एलोवेरा की खेती करते है, तो फिर आपको ऐसी जमीन का चयन करना चाहिए। कि जहां से पानी की निकासी की पूरी व्यवस्था हो। ठंडे इलाकों में ऐलोवेरा की खेती को नहीं किया जा सकता है। अगर आप इसकी खेती को शुष्क क्षेत्र में करते है, तो फिर यह आपके लिए काफी फायदे वाला हो सकता है।
क्या है खेती के लिए सही समय
खेती करने के लिए आपको एलोवेरा के पौधों को लेकर रोपने होंगे। अगर इसकी खेती के लिए सही समय के लिए बात करें, तो फिर इसके लिए सही समय बरसात का मौसम अच्छा माना जाता है। मगर आप चाहें तो इसकी खेती को फरवरी से अगस्त के बीच में कभी भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप एक एकड़ में इसकी खेती कर रहे है, तो फिर आप इसमें लगभग 10 हजार पौधे लगा सकते है। एलोवेरा के पौधे की जो संख्या है। यह मिट्टी के प्रकार और जलवायु पर निर्भर करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह



Click it and Unblock the Notifications