नई दिल्ली, सितंबर 9। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे है तो फिर आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे है। जिस बिजनेस को शुरू करके आप एक बेहतर कमाई कर सकते है। इस बिजनेस की खास बात ये है कि इस बिजनेस को करने के लिए आपको कही भटकने की भी जरूरत नहीं होगी। इन बिजनेस को आप घर से ही शुरू और बढ़ा सकते है। इन बिजनेस को आप बहुत ही कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है। चलिए जानते है इन बिजनेस के नाम है। टेरेस फार्मिंग, मोबाइल टावर, होर्डिंग्स और बैनर अपनी छत पर लगाकर महीने की एक बेहतर कमाई प्राप्त कर सकते हैं चलिए जानते है इन व्यापार के बारे के विस्तार से।
टेरेस फार्मिंग से कमाई
इस बिजनेस को करने के लिए आपके घर पर एक बड़ी छत होनी चाहिए। यदि आपके घर पर एक बड़ी छत है तो इस बिजनेस को कर आप एक बेहतर कमाई कर सकते है। टेरेस फार्मिंग को करने के लिए 2 चीजे बहुत ही जरूरी होती है। इसमें पहली पर्याप्त धूप और दूसरा एक बड़ी छत। छत जितना बड़ी होगी आप उतने ही अधिक पौधे लगा पाएंगे और उतनी ही अधिक कमाई होगी। टेरेस फार्मिंग करने के लिए आपको पॉलीबैग में भरकर सब्जियों के पौधे लगाने होते हैं। ड्रिप सिस्टम का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकता है।
घर की छत पर मोबाइल टावर लगवा कर
बहुत से घरों के छत पर आपने मोबाइल टॉवर लगा हुआ देखा ही होगा। इसको लगवाने के लिए आपको सबसे पहले नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। जिसके बाद आप टावर ऑपरेटर से बात कर इसे अपनी छत या जमीन पर लगवा सकते हैं। जिसके लिए आपको मोबाइल कंपनी की तरफ से हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है।
घर की छत पर होर्डिंग और बैनर लगवा कर
यदि आपका घर सड़क के किनारे में है या फिर सड़क से आपकी छत दिखाई देती है तो फिर आप आपके घर के छत पर होर्डिंग या बैनर लगवा कर एक बेहतर कमाई कर सकते है। इसके लिए बहुत से एजेंसी काम करती हैं जो खुद हर तरह की अनुमति लेकर आपकी छत पर होर्डिंग लगाएंगी। आपकी कमाई आपके घर के लोकेशन पर निर्भर करती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
