एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने छोटे कारोबारियों के लिए सुरक्षा सैलरी अकाउंट को लॉन्च किया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक द्वारा दी गई यह सुविधा यह खास तौर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लोगों के लिए होगा।
नई दिल्ली: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने छोटे कारोबारियों के लिए सुरक्षा सैलरी अकाउंट को लॉन्च किया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक द्वारा दी गई यह सुविधा यह खास तौर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लोगों के लिए होगा। जिसके तहत इन खाताधारकों को कैशलेश पेमेंट के साथ बीमा जैसे दूसरे बेनिफिट भी मिलेंगे। बता दें कि भारत में एमएसएमई क्षेत्र में 6 करोड़ से ज्यादा इकाइयां हैं और भारत की जीडीपी में उनकी 29 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

खाते में कोई न्यूनतम राशि रखने की शर्त नहीं
सुरक्षा वेतन खाता विशेष रूप से एमएसएमई के लोगों के लिए तैयार किया गया है। इस स्पेशल खाते के जरिए एमएसएमई और अन्य संगठन कैशलेस पेमेंट कर पाएंगे और अपने कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा भी मुहैया करा सकेंगे। इस खाते के साथ हॉस्पिकैश बीमा यानि अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में नकद लाभ मुहैया करना और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा भी दी जाती है। बैंक ने बताया कि इस खाते में कोई न्यूनतम रकम रखने की शर्त नहीं है और खाताधारक पूरे भारत में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के 5 लाख बैंकिंग केंद्रों से नकद निकाल सकेंगे।
पैसा जमा और निकालने पर कोई चार्ज नहीं
वहीं अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में नकद लाभ मुहैया करना और 1 लाख रुपए की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा भी दी जाती है। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में, खाताधारक अधिकतम 400 दिनों तक प्रति दिन 400 रुपये के निश्चित कवर का हकदार होगा। जानकारी दें कि पॉलिसी कोविड-19 को कवर करेगी और अस्पताल में भर्ती के दौरान वेतन और बचत के संभावित नुकसान के कारण खाताधारक पर प्रभाव को कम करेगी। ग्राहक एयरटेल पेमेंट्स बैंक के 5 लाख बैंकिंग प्वाइंट्स पर नकद जमा और मनी ट्रांसफर करने में भी सक्षम होंगे। वहीं 50,000 रुपए तक की नकद निकासी और एक महीने में 20,000 रुपए तक की जमा राशि पर कोई शुल्क नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
