नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्लूएस) एमएसएमई की मदद के लिए आगे आएंगी। एयरटेल ने एडब्लूएस के साथ कई सालों के लिए की गई पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप के जरिए छोटे और मध्यम उद्यमों के साथ-साथ भारत में बड़े व्यवसायों के लिए क्लाउड सॉल्यूशन की पेशकश की जाएगी। एयरटेल का क्लाउड प्रोडक्ट एयरटेल क्लाउड एक एडब्लूएस प्रेक्टिस स्थापित करेगा, जिससे इसके ग्राहक एडब्लूएस की ढेर सारी सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे। इनमें एडब्लूएस पर विंडो, डेटाबेस माइग्रेशन और सुरक्षा एवं जोखिम गवर्नेंस समाधानों शामिल हैं।
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन है जरूरी
अमेजन इंटरनेट सर्विसेज के अधिकारी के अनुसार एसएमबी (छोटे और मंझोले कारोबार) और यहां तक कि उद्यमों के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और क्लाउड-आधारित आर्किटेक्चर की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक जरूरी है। एसबीआई अपने ग्राहकों से तक डिजिटल चैनलों के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं। उनके पास इसका कोई अनुभव नहीं है। एयरटेल क्लाउड ग्राहकों को नई सेवाओं को अपनाने में मदद करेगा। साथ ही उन्हें एडब्लूएस की एनालिटिक्स, डेटा वेयरहाउसिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और मशीन लर्निंग जैसी सेवाओं के सहयोग से क्लाउड पर माइग्रेट करने में भी सहायता मिलेगी। एयरटेल के पास 10 लाख से अधिक छोटे व्यवसाय हैं।
7.1 अरब डॉलर तक पहुंचेगा बाजार
भारत के सार्वजनिक क्लाउड सेवा बाजार के 2024 तक 7.1 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है, जो इस समय 3.4 अरब डॉलर का है। प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त के साथ छोटे व्यवसायों को सक्षम बनाने के लिए एमएसएमई मंत्रालय ने दो सालों में प्रति यूनिट 1 लाख रुपये की अधिकतम सब्सिडी के साथ क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं की पेशकश करने के लिए डिजिटल एमएसएमई योजना लागू की है। इधर नई पार्टनरशिप पर एयरटेल का कहना है कि इस साझेदारी से दुनिया का सबसे बड़ा क्लाउड प्लेटफॉर्म एडब्लूएस और एयरटेल का एकीकृत समाधान के रूप में नेटवर्क, डेटा सेंटर, सुरक्षा और क्लाउड से निपटने में गहरी पहुंच एक प्लेटफॉर्म पर आएगी।
पहले भी हुई हैं ऐसी साझेदारी
एयरटेल और एडब्लूएस के बीच हुई साझेदारी से पहले अन्य प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियां इसी तरह की पार्टनरशिप कर चुकी हैं। इनका उद्देश्य विशाल एसएमबी बाजार में हिस्सेदारी हासिल करना है। इस साल जनवरी में एयरटेल ने जीमेल, गूगल डॉक्स, ड्राइव, कैलेंडर सहित एसएमबी को डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने में तेजी लाने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की थी।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications