Ayushman Bharat Scheme: भारत सरकार द्वारा निकाली गई आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई है। इस योजना के अंतर्गत 5 साल के अंदर करें 30 करोड़ लोगों को जोड़ा गया है। जो कि भारत सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जानकारी के लिए बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत लोगों के आयुष्मान भारत योजना में कार्ड बनाए जा रहे थे। इस कार्ड के जरिए उन्हें एक राशि मिलती है, जिसे वह अस्पताल में इलाज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
देश में सबसे ज्यादा आयुष्मान भारत योजना के कार्ड उस राज्य में बने हैं जिस राज्य की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की। आयुष्मान भारत योजना के तहत अकेले उत्तर प्रदेश में 4.83 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। बाकी भारत में जितने आयुष्मान कार्ड बने हैं उसका 10 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में बना है। गौरतलब है कि इस योजना को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के तरफ से चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में आयुष्मान कार्ड बनाने की संख्या के बारे में बताया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए हर साल 5 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मिलता है।
आपको बताते चलें कि भारत में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड उत्तर प्रदेश में बने हैं इसके बाद 3.78 करोड़ कार्ड के साथ मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर है और महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर आता है। जारी की गई जानकारी के मुताबिक अब तक 11 राज्यों में एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड होल्डर हैं।
यह सरकार के द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके तहत हर परिवार को 5 लाख रुपए का हेल्थ कर दिया जाता है, जिसे व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होने के वक्त इस्तेमाल कर सकता है। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और अचानक अस्पताल का खर्च नहीं उठा सकते हैं। गौरतलब है कि जिसने इस आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है उनमें 49 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इस योजना के तहत किए गए कुल इलाज में से 48 प्रतिशत का फायदा महिलाओं को हुआ है।
साल 2023-24 में अब तक 7.5 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। वहीं बात की जाए पिछले साल की तो 2 साल के अंदर 16.7 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। यानी अगर इस हिसाब से एवरेज निकल जाए तो हर मिनट 181 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं, यह काफी जबरदस्त तेजी से हो रहा काम है और इससे साफ पता चलता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ भी उठाना चाहते हैं।
बताते चलें कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान एप्लीकेशन की भी शुरुआत की है। यह एप्लीकेशन पिछले साल 13 सितंबर को लांच किया गया था। गौरतलब है कि इसे अब तक 52 लाख बार से ज्यादा लोगों के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। इस योजना के तहत अब तक 14.6 करोड़ आयुष्मान कार्ड महिलाओं के बने हैं।
आयुष्मान योजना के जरिए अब तक 6.2 करोड़ लोगों को फायदा मिल चुका है। इन सभी के स्वास्थ्य के कवर में अब तक 7,9150 करोड़ रुपए से कहीं ज्यादा की धनराशि कर चुकी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
