नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर को पिछले 7 महीनों के दौरान 21000 करोड़ रु मिले हैं। एमएसएमई को ये पैसा मई 2020 से केंद्र सरकार की एजेंसियों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) से मिला है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस दौरान एमएसएमई को 21000 करोड़ रु से ज्यादा की पेमेंट की गई है। अक्टूबर में एमएसएमई से 5100 करोड़ रु खरीदारी हुई, जबकि 4100 करोड़ रु से ज्यादा की पेमेंट हुई। नवंबर के शुरुआती 10 दिनों तक के आंकड़ों के अनुसार 4700 करोड़ रु की खरीदारी हुई, जबकि करीब 4000 करोड़ रु का भुगतान हुआ है।

आत्मनिर्भर भारत पैकेज
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मई 2020 में आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें कहा गया था कि एमएसएमई का बकाया 45 दिनों में अदा किया जाएगा। सीतारमण ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय को भुगतान स्टेटस की समीक्षा की और एमएसएमई मंत्रालय द्वारा किए गए काम पर संतोष जताया है। वित्त मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी कि बैंकों ने एमएसएमई के लिए पेश की गई 3 लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत 2,05,563 करोड़ रुपये के लोन मंजूर कर लिए हैं।
कितना लोन हो गया आवंटित
3 लाख करो़ड़ रु में से 2.05 लाख करोड़ रु का लोन मंजूर हो चुका है। इसमें से 40 लाख यूनिट्स को 1,58,626 करोड़ रु बतौर लोन दे दिए गए हैं। बता दें कि पिछले महीने दिवाली से पहले आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि ईसीएलजीएस 1.0 के तहत 2.05 लाख करोड़ रुपये के लोन मंजूर किए गए हैं, जिसमें से 1.52 लाख करोड़ रु का लोन बांट दिया गया है।
कब तक ले सकते हैं लोन
ईसीएलजीएस 2.0 के तहत दिए गए लोन की अवधि पांच रखी गई है। इसमें मूलधन चुकाने पर 12 महीने की मोहलत का प्रावधान किया गया है। ये पूरी योजना 31 मार्च 2021 तक वैलिड रहेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications