5 Indian Entrepreneurs : जीरो से बने हीरो, अब हैं करोड़ों रु के कारोबार के मालिक

नई दिल्ली, नवंबर 30। जीरो से काम बिजनेस बनाने में खून, पसीना और आंसू लगते हैं। वे उद्यमी जो चुनौतियों को पार करते हुए इन बाधाओं को दूर करते हैं, वे दूसरों के लिए उदाहरण बनते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। मगर एक आइडिया, जुनून और मेहनत चाहिए। अगर आप इसके लिए तैयार हैं, तो आगे बढ़ कर आप खुद की कंपनी बना सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे उन 5 लोगों ने बनाई, जिनकी जानकारी हम आगे देने जा रहे हैं।

बाला सारदा

बाला सारदा

चाय निर्यातकों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले, बाला सारदा एक ऐसे माहौल में पले-बढ़े हैं जहां चाय इंडस्ट्री की पर्याप्त जानकारी मौजूद थी। 2015 में, 23 साल की उम्र में, बाला ने नई दिल्ली में वाहदम टीज़ की स्थापना की। ये दुनिया भर में भारत की बेहतरीन चाय में से एक है। हालांकि भारतीय चाय की व्यापक मांग है, बाला ने महसूस किया कि एक ब्रांड के रूप में भारत को विदेशी बाजारों में ठीक तरीके से पेश नहीं किया गया है। उन्होंने यूएसडीए सर्टिफिकशन और नॉन-जीएमओ वेरिफिकेशन पास करने के बाद अमेरिका को चाय निर्यात करना शुरू किया। वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कंपनी ने 145 करोड़ रु से अधिक का कोराबर किया।

ऋषभ चोखानी

ऋषभ चोखानी

29 साल की उम्र में, जब ऋषभ चोखानी ने क्लीन ईटींग अपनाने का फैसला किया, तो उन्हें अपने शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव पर विश्वास नहीं हुआ। परिवर्तन दिखने में देर नहीं लगी, और परिणाम आश्चर्यजनक थे - शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से। उनका पारिवारिक व्यवसाय फार्मास्यूटिकल्स में था, इससे उनके लिए वेलनेस और संबंधित उद्योगों में रिसर्च करना आसान हो गया। ऋषभ ने ऑर्गेनिक फूड में एक बड़ा मौका देखा और अपना बिजनेस स्थापित करने का फैसला किया, और इस तरह 2017 में मुंबई में नेचरवाइब बॉटनिकल शुरू किया। ऋषभ का दावा है कि कंपनी 250 करोड़ रुपये की भारतीय वनस्पति का निर्यात कर रही है और वित्त वर्ष 20-21 में 140 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

पल्लव बिहानी

पल्लव बिहानी

फिट रहना सभी के लिए जरूरी है। पच्चीस वर्षीय उद्यमी पल्लव बिहानी को इस बात का एहसास बहुत पहले ही हो गया था जब वह स्कूल में स्लिप डिस्क से पीड़ित थे। वह बताते हैं कि भारत में फिटनेस सस्ती नहीं है। हेल्थ सप्लीमेंट्स और फिटनेस एक्सेसरीज से लेकर इम्युनिटी बूस्टर तक - लोग इतना अधिक पैसा नहीं खर्च कर सकते। इसलिए उन्होंने सभी के लिए फिटनेस उपलब्ध कराने के लिए जनवरी 2019 में बेंगलुरु में बोल्डफिट की स्थापना की। उन्होंने अपने पिता से 8 लाख रुपये का कर्ज लेकर डी2सी हेल्थ एंड फिटनेस ईकॉमर्स ब्रांड की शुरुआत की थी। सिर्फ एक प्रोडक्ट के साथ शुरू करके बोल्डफिट के पास अब फिटनेस और योग, पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण सहित श्रेणियों में 30 एसकेयू हैं। दो वर्षों में, पल्लव ने दिसंबर 2020 तक 30 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार करने का दावा किया।

केशव राय

केशव राय

सत्ताईस वर्षीय केशव राय स्कूल में एक औसत छात्र थे और पढ़ाई में उनकी अधिक रुचि नहीं थी। अपने आस-पास की चीजों को ठीक करने की उनकी गहरी दिलचस्पी ने उन्हें इंजीनियरिंग करने के लिए प्रेरित किया। 2016 के अंत में उन्होंने बाइक ब्लेज़र शुरू की। बाइक ब्लेज़र टू-व्हीलर वाटर-रेसिस्टेंट पार्किंग कवर ऑफर करता है जो वाहनों को धूल से बचाता है। केशव के अनुसार आसान उपकरण वाहन पर फिक्स्ड किया जा सकता है और कवर का कुल ऑपरेशनल समय 30 सेकंड से कम है। बाइक ब्लेज़र वित्त वर्ष 2020-21 तक 1.3 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार किया।

जय के मूलचंदानी

जय के मूलचंदानी

जय के मूलचंदानी सिर्फ 14 साल के थे जब उन्होंने अपने अनाज व्यापारी पिता को उनके व्यवसाय में मदद करना शुरू किया। कोटपुतली, राजस्थान के रहने वाले, जय को पढ़ना पसंद था, और उनके माता-पिता चाहते थे कि वह आईआईटी के सपने को पूरा करें। हालांकि, वह पहले प्रतियोगी परीक्षा पास नहीं कर सके और आईआईटी में नहीं जा पाए। हालांकि जय ने दूसरे कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और एक प्रतिष्ठित ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में नौकरी की, लेकिन उन्हें दिए जाने वाले वेतन ने उनका मनोबल गिरा दिया। जय ने इस्तीफा देने का फैसला किया। उनकी बिजनेस शुरू करने की काफी इच्छा थी, और उन्होंने सोचा कि इस पर काम करने का समय आ गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में रीफर्बिश्ड पुराने ट्रकों की मांग को समझते हुए, जय ने इस अंतर को दूर करने का फैसला किया। यह भारत में एल्युमीनियम ट्रेलरों और 52 टन के ट्रेलरों को पेश करने वाली पहली कंपनी है। उनकी कंपनी कोरबी ग्रुप का चालू वित्त वर्ष में कारोबार 100 करोड़ रु से अधिक का है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+