नई दिल्ली, जून 8। बिजनेस शुरू करना अपने आइडिया को साकार करने जैसा है। लेकिन महत्वाकांक्षी लोग अक्सर संघर्ष करके निवेश करते हैं और अपने आइडिया के कामयाबी हासिल करके एक सस्सेस बिजनेस शुरू करते हैं। आपके दिमाग में बहुत सारे आइडिया हो सकते हैं, लेकिन कई बार इन आइडिया में से सही को चुन कर उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना मुश्किल होता है। इसीलिए हम आपके लिए 5 आसान और कम पैसों में शुरू हो जाने वाले बिजनेस की डिटेल लेकर आए हैं। इन्हें कोई भी, कहीं भी और कभी भी शुरू कर सकता है।
कॉटन बड्स
कॉटन बड्स का बाजार उपभोक्ताओं के बढ़ते प्रति व्यक्ति व्यय, स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता, बढ़ती जनसंख्या आदि से संचालित हो रहा है। इसमें कच्चा माल ऑटोमैटेड कॉटन बड बनाने वाली मशीनों में चला जाता है, जिनमें से कई उत्पादों को पैक भी करती हैं। उद्यमी की उत्पादन आवश्यकताओं के अनुसार कई तरह की मशीनें उपलब्ध हैं। इस काम के लिए आपको 20-40 हजार रु की जरूरत होगी।
नारियल तेल
लोग इन दिनों प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक हो गए हैं। जब स्वास्थ्य और सुंदरता की बात आती है तो कई लोग क्वालिटी वाले उत्पादों के लिए अधिक दाम का भुगतान करने में संकोच नहीं करते हैं। इसलिए, नारियल के तेल की इकाई शुरू करना एक अच्छा बिजनेस आइडिया हो सकता है। इस कम लागत वाले बिजनेस आइडिया में लगभग 1 लाख रुपये के निवेश की जरूरत है जिसमें मशीनरी सेटअप शामिल है।
जूते के फीते
चीन के बाद भारत फुटवियर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत द्वारा निर्मित जूतों को खेल, औपचारिक, केजुअल और अन्य श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। साधारण बुना हुआ फीता आमतौर पर कपास, पॉलिएस्टर, नायलॉन, पॉलीप्रोपाइलीन, आदि से बनाया जाता है, और एगलेट प्लास्टिक से बना होता है। आप इस बिजनेस को लगभग 25,000 रुपये के छोटे निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की मशीनरी को लगाना चाहते हैं।
आइसक्रीम कोन
आइसक्रीम को हर कोई पसंद करता है। ये सबसे लोकप्रिय डेसर्ट में से एक है। आइसक्रीम की बढ़ती खपत के कारण आइसक्रीम कोन की मांग में वृद्धि हुई है। इसलिए, यदि आप छोटी शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह आइडिया एक लाभदायक बिजनेस ऑप्शन हो सकता है। आप लगभग 1 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये का निवेश करके एक छोटी सी जगह में आइसक्रीम कोन निर्माण इकाई शुरू कर सकते हैं। हालाँकि, यदि आप उच्च क्षमता वाली मशीनरी के साथ बड़े पैमाने पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो निवेश लागत थोड़ी अधिक हो जाती है।
हैंडमेड चॉकलेट्स
जब चॉकलेट की खपत की बात आती है, तो भारत चार्ट में सबसे ऊपर है। मीठी हो या कड़वी, चॉकलेट मूड लिफ्टर और स्ट्रेस बस्टर है। भारत में 2015 और 2016 के बीच रिटेल बाजारों में चॉकलेट कन्फेक्शनरी की बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसलिए, यदि आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपके पास कोई आइडिया नहीं है, तो चॉकलेट बनाना एक आकर्षक ऑप्शन हो सकता है। शुरू करने के लिए आपको एक प्रोडक्ट लाइन डेवलप करने की आवश्यकता है। कच्चा माल और पैकेजिंग खरीदने के लिए 40,000 रुपये से 50,000 रुपये की पूंजी की आवश्यकता होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications