नई दिल्ली, अगस्त 08। अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले आपकों यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए की प्रोडक्ट ऐसा हो जिसकी मांग पूरे साल बनी रहे। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताएंगे जिसकी मांग 12 महीने रहती है और कमाई भी खूब होती है। हम आज आपसे टोमैटो सॉस के बिजनेस के बारे में बताएंगे। टमाटर सालभर सभी परिवारों के खानपान का हिस्सा रहता है। बात अगर टोमैटो सॉस की करें तो इसका उपयोग फास्ट फूड से लेकर सब्जियों में किया जाता है। टोमैटो सॉस का उपयोग अब घरों में भी किया जाने लगा है।
बढ़ रही है मांग
आज से 5-8 साल पहले तक टोमैटो सॉस शहरों में ही उपयोग किए जाते थे। अब छोटे शहरों, कस्बो और गांवों में फास्ट फूड का चलन बढ़ने से टोमैटो सॉस की मांग तेजी से बढ़ रही है। फास्ट फूड के अलावा अब सब्जियों में भी टोमैटो सॉस का प्रयोग हो रहा है। हर उम्र के लोग टमाटर खाना पसंद करते हैं। टमाटर बाजार में आसानी से उपलब्ध भी रहता है ऐसे में टोमैटो सॉस का बिजनेस शुरू करना एक सही कदम साबित हो सकता है।
कितनी लागत से होगा शुरू
सरकार टोमैटो सॉस का बिजनेस शुरू करने में आपकी मदद करेगी। प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम के तहत आप लोन प्राप्त कर सकते हैं। मुद्रा योजना के प्रोडक्ट प्रोफाइल में दी गई जानकारी के अनुसार टोमैटो सॉस का बिजनेस शुरू करने में कुल 7.82 लाख रुपये का खर्च आएगा जिसमें से आपको 1.95 लाख रुपये की व्यवस्था करनी होगी। बाकी पैसो को आप मुद्रा योजना के तहत प्राप्त कर सकते हैं।
मशीन पर खर्च
मुद्रा स्कीम के प्रोडक्ट प्रोफाइल के अनुसाल टोमैटो सॉस का बिजनेस शुरू करने में 7.82 लाख रुपए का खर्ज आएगा। 7.82 लाख रुपए में मशीन और उनसे जुड़े इक्यूपमेंट पर लगभग 2 लाख रुपए का खर्च आएगा। बाकि बचा 5.82 लाख रुपया टमाटर, सॉस में लगने वाले रॉ मैटेरियल, मजदूरी, पैकिंग आदि पर खर्च होगा।
कितना कमा सकते हैं
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की रिपोर्ट के अनुसार अगर 7.82 लाख के लागत से बिजनेस शुरू किया जाता है तो सालाना टर्नओवर 28.80 लाख का हो सकता है। 28.80 लाख में 24.22 लाख रुपए लागत होगी । अगर टोटल टर्नओवर में से लागत को घटा दे तो 4.58 लाख रुपये बचेंगे। रिपोर्ट के अनुसार आप इतनी लागत के स्टार्टअप में सालान 4.58 लाख रुपए कमा सकते हैं।
क्या है टोमैटो सॉस बनाने का प्रोसेस
टोमैटो सॉस का व्यापार शुरू करने के लिए आपको किसी बड़ी जगह की जरूरत नहीं है इसे आप छोटे जगह पर भी शुरू कर सकते हैं। सॉस बनाने के लिए आपको कच्चे और पके टमाटर को छोटे टुकड़ो में काटकर स्टीम केटल में उबालना पडेगा। इसके बाद उबले टमाटर से टमाटर के बिज और उसके गुद्दे को अलग करना होगा। इसके बाद अदरक, कालीमिर्च, नमक, चीनी, लौंग, विनेगर आदि को एक साथ मिलाना होगा। इन सबके बाद आपको प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाया जाएगा ताकि लंबे समय तक सॉस खराब ना हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
