उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में लोक संगीत और स्थानीय लोक संगीत कोआगे बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रही है। दरअसल योगी आदित्यनाथ का यह सपना था कि गांव की चौपालों में झांझ-मजीरे के साथ स्थानीय संगीत और भजन गाया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने खास योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत राज्य के चयनित ग्राम पंचायतों के लिए वाद्य खरीदने की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। शासन की ओर से 10 जनवरी को इस बाबत शासनादेश जारी किया गया है। इसके अनुसार चयनित ग्राम पंचायतो को हारमोनियम, ढोलक, झींका, मंजीरा, घुंघरू का एक-एक सेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 88 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इन वाद्य यंत्रों को ई-टेंडर के जरिए खरीदा जाएगा।

इस योजना के प्रभारी अधिकारी राजेश अहिरवार ने बताया कि 18 मंडल मुख्यालय के जिलों की 10-10 और बाकी जिले की 5-5 ग्राम पंचायतों को पहले चरण में यह वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले चरण में कुल 465 ग्राम पंचायतों को यह दिए जाएंगे। इसके साथ ही 10 पर्यटन ग्राम की पंचायतों को भी वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी तक कुल 65 जिलों की ग्राम पंचायतों का ब्योरा इकट्ठा किया जा चुका है। लेकिन अभी 10 जिलों का ब्योरा आना बाकी है। इसके बाद 26 जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों और नामित प्रतिनिधियों को यह वाद्य यंत्र मुहैया कराए जाएंगे।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications