उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गरीब बच्चों के लिए खास योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत गरीब बच्चों को हर महीने 1200 रुपए तक मिल सकते हैं। योगी सरकार की इस योजना का लक्ष्य गरीब, अनाथ बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है।
अक्सर यह होता है कि मां-बाप के अपाहिज होने या फिर बच्चे के अनाथ होने पर वह पढ़ाई छोड़ देता है, उसे मजबूरन मजदूरी करनी पड़ती है। इसकी वजह से बच्चे शिक्षा से दूर हो जाते हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार इन बच्चों को इस योजना से जोड़कर उन्हें शिक्षा के साथ फिर से जोड़ना चाहती है।

उत्तर प्रदेश सरकार कक्षा 8 से लेकर 10वीं कक्षा तक के छात्रों को 6 हजार रुपए देती है। जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत 20 जिलों के तकरीबन 2000 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार श्रमिक विद्या योजना के जरिए प्रदेश के अधिक से अधिक गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ जोड़ने का काम कर रही है।
इस योजना का लाभ उन बच्चों को मिल सकता है जिनके माता या पिता या फिर दोनों की मृत्यु हो चुकी हो। जिन बच्चों के माता या पिता या फिर दोनों दिव्यांग हों। जिन बच्चों के माता-पिता किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
इस योजना के लिए यूपी सरकार की https://www.bsvy.in/Home/Index#DVAboutUS वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर आप इस योजना से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
