उत्तर प्रदेश में 100 साल से पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश की योगी सरकार नई नीति लाने जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से उन सभी 100 से पुराने मठ, मंदिर, धर्मशाला, कुंड, तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा जो अच्छी स्थिति में नहीं हैं। यही नहीं बुजुर्ग संतों, पुजारियों, पुरोहितों के कल्याण के लिए भी प्रदेश सरकार जल्द ही एक बोर्ड का गठन करने जा रही है। समाज के इस वर्ग के समग्र कल्याण के लिए योगी सरकार विशेष बोर्ड का गठन करने की तैयारी में है।
प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि इस बाबत जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि वह राज्य सरकार ऐसे स्थलों को संरक्षित करना चाहती है, उनका सौंदर्यीकरण कराना चाहती है। ऐसे में इसके लिए एक विस्तृत योजना को तैयार किया जाए।

इस संबंध में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के काम को देखते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए तीन सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया है। साथ ही सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर किया गया है, पार्किंग,जन सुविधाओं में सुधार किया गया है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वालों को एक लाख रुपए दिए जा रहे हैं। अभी तक 2407 तीर्थ यात्रियों को 24.07 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। जल्द ही सीतापुर में स्थित नैमिषारण्य तपोस्थली पर वेद विज्ञान अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 49.52 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
