उत्तर प्रदेश इस समय ना सिर्फ पूरे देश बल्कि दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह है अयोध्या में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम। इस कार्यक्रम को लेकर पूरी उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अमले ने अपनी ताकत को झोंक दिया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश सरकार किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर कार्यक्रम को बारीकी से देख रहे है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश और दुनिया के कई गणमान्य आ रहे हैं।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के ठीक 10 दिन बाद उत्तर प्रदेश सरकार बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। योगी सरकार विधानमंडल का सत्र बुलाने जा रही है, इस सत्र में आगामी वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होगा। माना जा रहा है इस बार का बजट उत्तर प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा बजट होगा। इस वर्ष का पहला सत्र होने की वजह से इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति, नगर विकास, आवास, गृह परिवहन, उड्डयन जैसे तमाम विभाग तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार के बजट में अयोध्या के लिए कई घोषणाएं हो सकती हैं। साथ ही गन्ना किसानों के लिए हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले का भी जिक्र होगा। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश सरकार ने गन्ना की कीमतों को 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications