अधिक से अधिक लोगों को डाक योजनाओं से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक नई सेवा की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ई-गवर्नेंस मॉडल की ही तर्ज पर योगी सरकार ने डाक घर से ई-स्टांप उपलब्ध कराने की शुरुआत की है।
प्रदेश सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इसकी शुरुआत की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार का मूल मंत्र सरकार जनता के द्वार है। ऐसे में इस मंत्र को आगे बढ़ाते हुए पोस्ट ऑफिस से ई स्टांप मुहैया कराने की शुरुआत की जा रही है। इससे लोगों को कई तरह की सहूलियत होगी। साथ ही सरकार का रेवेन्यू सिस्टम भी पारदर्शी बनेगा। राजस्व में भी इजाफा होगा।

फिलहाल इस योजना की शुरुआत 11 जिलों से की गई है। जिसमे लखनऊ, वाराणसी, नोएडा, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, आगरा, सहारनपुर और बिजनौर शामिल हैं। इन सभी जिलों में पोस्ट ऑफिस में ई स्टांप उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद के डाक घर में ई स्टांप की बिक्री की शुरुआत की।
राजकीय कोषागार से या फिर सरकार की ओर से अधिकृत वेंडर से ही पहले ई स्टांप मिलते थे। जिसकी वजह से कलेक्ट्रेट में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पोस्ट ऑफिस में इस सेवा की शुरुआत के बाद यहां 10 रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक के ई स्टांप मिलेंगे।
गौर करने वाली बात है कि प्रदेश सरकार ने पिछले महीने 5 हजार रुपए से अधिक के ई स्टांप की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसकी जगह मैनुअल स्टांप बिक रहे थे। लेकिन अब इस रोक को हटा लिया गया है, जिसके बाद ऑनलाइन यह स्टांप मिलने लगा है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications